इंडियन आइडल पहली बार एफटीए टेलीविजन पर सोनी पल पर होगा प्रसारित

दर्शकों के पसंदीदा सिंगिंग रियलिटी शो के 16वें सीजन में श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह जज की भूमिका में नजर आएंगे

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • शो का प्रीमियर 7 सितंबर से सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे सोनी पल पर होगा

भारत के सबसे लोकप्रिय फ्री-टू-एयर (एफटीए) एंटरटेनमेंट चैनलों में से एक सोनी पल देशभर के दर्शकों के लिए बेहतरीन प्रतिभाओं, शानदार रियलिटी शोज़ और लोकप्रिय कहानियों को प्रस्तुत करने के अपने वादे को लगातार मजबूत कर रहा है। इसी कड़ी में सोनी पल अपने नॉन-फिक्शन कंटेंट में एक और खास शो जोड़ने जा रहा है। देश के सबसे पसंदीदा सिंगिंग रियलिटी शोज़ में से एक इंडियन आइडल सीजन 16 का प्रीमियर 7 सितंबर से सोनी पल पर होगा।

इंडियन आइडल का यह लॉन्च बेहद खास है, क्योंकि यह शो पहली बार किसी एफटीए प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जा रहा है। इसके साथ ही यह शो सोनी पल के प्राइम-टाइम लाइन-अप में एक महत्वपूर्ण और लोकप्रिय नॉन-फिक्शन शो के रूप में शामिल हो जाएगा।

 फ्लॉप दौर पर छलका दर्द 'मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं': रणवीर  ये खबर भी पढ़े :  फ्लॉप दौर पर छलका दर्द 'मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं': रणवीर 

'यादों की प्लेलिस्ट' थीम पर आधारित इस शो के 82 एपिसोड में देशभर से चुने गए 18 प्रतिभाशाली गायक अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे। यह सीजन उन यादगार गीतों को समर्पित होगा, जिन्होंने अलग-अलग पीढ़ियों की यादों को संजोया है। शानदार प्रस्तुतियों से लेकर गायकों के व्यक्तिगत और प्रेरणादायक सफर तक, इंडियन आइडल 16 संगीत, पुरानी यादों और भावनाओं का खूबसूरत संगम पेश करेगा। यही वजह है कि यह शो लंबे समय से भारतीय परिवारों के पसंदीदा रियलिटी शोज़ में शामिल रहा है।

जजों के पैनल में भारतीय संगीत जगत के तीन लोकप्रिय नाम श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह नजर आएंगे। तीनों अपने अनुभव, संगीत की समझ और अलग अंदाज से शो को खास बनाएंगे। वहीं, आदित्य नारायण एक बार फिर शो के होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे। भारत की लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर्स में शामिल श्रेया घोषाल अपने दशकों के संगीत अनुभव और प्रतिभा को पहचानने की बेहतरीन समझ के साथ जज की भूमिका निभाएंगी। वहीं, मशहूर म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी अपनी पैनी नजर से गायकों की आवाज़, गायकी और मंच पर उनकी प्रस्तुति का आकलन करेंगे। पॉप आइकन और रैपर बादशाह भी जजों के पैनल का हिस्सा होंगे। संगीत की गहरी समझ और अपने अनुभव के साथ वे प्रतियोगियों की प्रतिभा को परखेंगे और शो में एक अलग ऊर्जा लेकर आएंगे। देशभर से आए प्रतिभाशाली गायकों की दमदार प्रस्तुतियों के साथ यह सीजन दर्शकों को संगीत, मनोरंजन और भावनाओं से भरपूर अनुभव देने का वादा करता है। प्रतियोगियों की शानदार परफॉर्मेंस जजों को प्रभावित करने के साथ-साथ दर्शकों का भी भरपूर मनोरंजन करेगी।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सोनी पल के एक प्रवक्ता ने कहा, "इंडियन आइडल 16 का एफटीए प्रीमियर सोनी पल के साथ-साथ देशभर के दर्शकों के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके जरिए अब देश के ज्यादा से ज्यादा परिवार शो में मौजूद शानदार प्रतिभाओं, यादगार संगीत और भावनाओं से भरे सफर का आनंद ले सकेंगे। 

हमेशा से बेहतरीन प्रतिभाओं और मजबूत नॉन-फिक्शन कंटेंट को मंच देने वाला सोनी पल, इंडियन आइडल 16 को अपने प्लेटफॉर्म पर लाकर अपने इसी वादे को आगे बढ़ा रहा है। हमारा उद्देश्य देशभर के दर्शकों तक प्रीमियम और हाई क्वालिटी एंटरटेनमेंट को आसानी से पहुंचाना है।" इंडियन आइडल 16, देखें 7 सितंबर से, सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी पल पर।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मैथन-पंचेत डैम खतरे के निशान के करीब, बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट

खतरे के निशान से 10 फीट नीचे पानी पश्चिम बर्दवान। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के...
पश्चिम बंगाल 
मैथन-पंचेत डैम खतरे के निशान के करीब, बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट

‘किज़ी बसु’ से 'कड़क सिंह' तक, संजना सांघी का 6 साल में ग्लोबल सफर

किज़ी बसु और साक्षी वर्मा से आगे: हैप्पी बर्थडे संजना सांघी, सिनेमा में दिल जीतने के साथ रियल वर्ल्ड में...
मनोरंजन 
‘किज़ी बसु’ से 'कड़क सिंह' तक, संजना सांघी का 6 साल में ग्लोबल सफर

इंडियन आइडल पहली बार एफटीए टेलीविजन पर सोनी पल पर होगा प्रसारित

शो का प्रीमियर 7 सितंबर से सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे सोनी पल पर होगा भारत के सबसे लोकप्रिय...
मनोरंजन 
इंडियन आइडल पहली बार एफटीए टेलीविजन पर सोनी पल पर होगा प्रसारित

आईजीआरएस निस्तारण में दक्षिणी जोन के नौ थाने अव्वल

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
आईजीआरएस निस्तारण में दक्षिणी जोन के नौ थाने अव्वल

उत्तर प्रदेश

आईजीआरएस निस्तारण में दक्षिणी जोन के नौ थाने अव्वल

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
आईजीआरएस निस्तारण में दक्षिणी जोन के नौ थाने अव्वल

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई

एसआरएन अस्पताल में बुधवार भोर में तोड़ा दम, हादसे में घायल पांच लोगों में अब तीन का चल रहा उपचार...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई

यूपी में तेज बारिश का कहर, कच्चा मकान गिरने से वृद्ध की मौत

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में हो रही लगातार बारिश के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में दर्जनों मकान ढह गए...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में तेज बारिश का कहर, कच्चा मकान गिरने से वृद्ध की मौत