कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई

इलाज के दौरान 16 वर्षीय उर्वशी की मौत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • एसआरएन अस्पताल में बुधवार भोर में तोड़ा दम, हादसे में घायल पांच लोगों में अब तीन का चल रहा उपचार

काैशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मनौरी में 31 अगस्त को अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल उर्वशी (16) की बुधवार भोर में स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद से लापता चल रहे सुनील की मौत की पुष्टि मंगलवार को हो गई थी।

एसआरएन चिकित्सालय प्रशासन के अनुसार, विस्फोट में घायल होकर अस्पताल में भर्ती कराए गए मरीजों में उर्वशी की हालत शुरू से ही बेहद गंभीर थी। उसे वेंटिलेटर के सहारे रखा गया था। क्रिटिकल केयर टीम लगातार गहन उपचार और जीवनरक्षक चिकित्सा उपलब्ध करा रही थी। चिकित्सकों के सभी संभव प्रयासों के बावजूद बुधवार सुबह 4:05 बजे उर्वशी ने दम तोड़ दिया।

लखीमपुर खीरी में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद, शारदा नदी उफान पर ये खबर भी पढ़े : लखीमपुर खीरी में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद, शारदा नदी उफान पर

पांच घायलों में दो की मौत
पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद कुल पांच घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से दो मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। एक मरीज की स्थिति पहले से ही अत्यंत गंभीर बनी हुई है, जबकि शेष तीन मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई गई है। चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी और उपचार कर रही है।

लापता सुनील की भी हुई थी मौत की पुष्टि
हादसे के बाद से सुनील के लापता होने की जानकारी सामने आई थी। मंगलवार को उसकी मौत की पुष्टि कर दी गई। इसके बाद बुधवार भोर में उर्वशी की मौत होने से हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या 14 हो गई है। हादसे के बाद से प्रशासन और पुलिस की ओर से राहत, बचाव और जांच की कार्रवाई जारी है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

आईजीआरएस निस्तारण में दक्षिणी जोन के नौ थाने अव्वल

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
आईजीआरएस निस्तारण में दक्षिणी जोन के नौ थाने अव्वल

नेपाल बाढ़ की भीषण तबाही ने हिमालयी राज्यों में बढ़ाई दहशत

चमोली। नेपाल की भीषण त्रासदी ने एक बार फिर केदारनाथ, रैणी-तपोवन, धराली व थराली की आपदाओं तथा जोशीमठ भू धसाव...
हिमाचल 
नेपाल बाढ़ की भीषण तबाही ने हिमालयी राज्यों में बढ़ाई दहशत

शिक्षा विभाग में फर्जी नियुक्ति और तबादलों के मामले में बड़ी कार्रवाई

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर अपराध शाखा की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) कश्मीर ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बडगाम की अदालत में एफआईआर संख्या...
जम्मू कश्मीर 
शिक्षा विभाग में फर्जी नियुक्ति और तबादलों के मामले में बड़ी कार्रवाई

श्रीनगर में एनसी का प्रदर्शन, राज्य का दर्जा और संवैधानिक गारंटी की मांग

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के कार्यकर्ताओं ने राज्य का दर्जा, संवैधानिक गारंटी और युवाओं से जुड़े आरक्षण के मुद्दे...
जम्मू कश्मीर 
श्रीनगर में एनसी का प्रदर्शन, राज्य का दर्जा और संवैधानिक गारंटी की मांग

पित्ताशय की जगह अपेंडिक्स निकालने का आरोप, सीएम से मदद की गुहार

गरीब मरीज की आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री से गुहार कोलकाता। कोलकाता के एनआरएस अस्पताल में पित्ताशय (गॉल ब्लैडर) की...
पश्चिम बंगाल 
पित्ताशय की जगह अपेंडिक्स निकालने का आरोप, सीएम से मदद की गुहार

उत्तर प्रदेश

आईजीआरएस निस्तारण में दक्षिणी जोन के नौ थाने अव्वल

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
आईजीआरएस निस्तारण में दक्षिणी जोन के नौ थाने अव्वल

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई

एसआरएन अस्पताल में बुधवार भोर में तोड़ा दम, हादसे में घायल पांच लोगों में अब तीन का चल रहा उपचार...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई

यूपी में तेज बारिश का कहर, कच्चा मकान गिरने से वृद्ध की मौत

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में हो रही लगातार बारिश के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में दर्जनों मकान ढह गए...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में तेज बारिश का कहर, कच्चा मकान गिरने से वृद्ध की मौत

यूपी के प्रतापगढ़ में तेज बारिश से कच्चा मकान ढहा, डेढ़ वर्ष मासूम की मौत

इस बड़े हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के प्रतापगढ़ में तेज बारिश से कच्चा मकान ढहा, डेढ़ वर्ष मासूम की मौत