उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का रायपुर आगमन, हुआ भव्य स्वागत
रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मंत्रीगणों ने किया स्वागत
- एम्स के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना
रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, डिप्टी सीएम विजय शर्मा समेत प्रदेश के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। रायपुर पहुंचने के बाद उपराष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे एम्स रायपुर के लिए रवाना हो गए। यहां वे एम्स के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
सुबह लगभग 10 बजे रायपुर पहुंचने के बाद वे सीधे एम्स परिसर के लिए रवाना हुए। दोपहर 12:30 बजे तक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे वापस एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे और दोपहर 1:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा खुद मुख्य सचिव विकासशील ने की है। हालांकि, उनके काफिले की रिहर्सल के चलते सरोना रिंग रोड से टाटीबंध चौक के बीच यात्रियों को यातायात जाम का सामना करना पड़ा।
उपराष्ट्रपति के अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ ही एम्स के अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजीव हांडा, एम्स गुवाहाटी के प्रो. अशोक पुरानिक एवं एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोतवाल के साथ ही केंद्र के पीएमएसवाय डायरेक्टर सचिन कुमार विशेष रुप से कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
