शेयर बाजार में सुधार का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी ने की रिकवरी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान बड़ी गिरावट का शिकार होने के बाद निचले स्तर से रिकवर करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी।

बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से पहले 5 मिनट में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक बड़ी गिरावट का शिकार हो गए। सेंसेक्स 800 अंक से अधिक टूट गया। इसी तरह निफ्टी गिर कर 23,800 अंक के स्तर से भी नीचे चला गया।

बाजार की इस गिरावट के कारण पहले 5 मिनट में ही बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 5.60 लाख करोड़ रुपये की कमी आ गई।

 सपाट खुले सेंसेक्स और निफ्टी; इंडिगो ये खबर भी पढ़े :  सपाट खुले सेंसेक्स और निफ्टी; इंडिगो

हालांकि इस गिरावट के बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इन दोनों सूचकांकों की चाल में सुधार होता हुआ नजर आने लगा।

पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.76 प्रतिशत और निफ्टी 0.86 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 472.96 अंक यानी 0.61 प्रतिशत टूट कर 76,471.32 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण थोड़ी देर में ही यह सूचकांक 800 अंक से अधिक लुढ़क कर 76,135.72 अंक के स्तर पर आ गया।

इसके बाद बाजार में खरीदारों ने एक्टिव होकर लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 581.72 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,362.56 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 197.80 अंक यानी 0.82 प्रतिशत फिसल कर 23,858 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण यह सूचकांक थोड़ी देर में ही लगभग 270 अंक की कमजोरी के साथ 23,786.80 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा।

बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 206.05 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,849.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,991 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,170 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,821 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 11 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 19 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 10 शेयर हरे निशान में और 40 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से कोल इंडिया, अदानी पोर्ट्स, अदानी एंटरप्राइजेज, ओएनजीसी और एक्सिस बैंक के शेयर 3.92 प्रतिशत से लेकर 0.45 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, आयशर मोटर्स, बजाज ऑटो, इंटरग्लोब एवियेशन, श्रीराम फाइनेंस और एशियन पेंट्स के शेयर 3.93 प्रतिशत से लेकर दो प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 12.99 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 76,944.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं निफ्टी ने 24.60 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 24,055.80 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

व्यवस्थाओं की खुली पोल: कमरों तक पहुंचा पानी, आज सभी स्कूल बंद

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में लगातार हो रही तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जलभराव की...
उत्तर प्रदेश 
व्यवस्थाओं की खुली पोल: कमरों तक पहुंचा पानी, आज सभी स्कूल बंद

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का रायपुर आगमन, हुआ भव्य स्वागत

एम्स के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना  रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट...
राजस्थान 
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का रायपुर आगमन, हुआ भव्य स्वागत

भागलपुर में प्याज और चीनी एक ही ‘शाही सिंहासन’ पर विराजमान

भागलपुर। महंगाई के इस ‘स्वर्ण युग’ में आखिरकार वह समाजवाद आ ही गया है, जिसकी कल्पना बड़े-बड़े विचारकों ने की...
बिहार 
भागलपुर में प्याज और चीनी एक ही ‘शाही सिंहासन’ पर विराजमान

कांग्रेस नेता कफिल अंसारी पर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग

अररिया। फारबिसगंज के किरकिचिया पंचायत के मुखिया रबीन खातून के पति एवं मुखिया प्रतिनिधि एवं कांग्रेस नेता कफिल अंसारी पर...
बिहार 
कांग्रेस नेता कफिल अंसारी पर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग

सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत

उत्तर प्रदेश

व्यवस्थाओं की खुली पोल: कमरों तक पहुंचा पानी, आज सभी स्कूल बंद

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में लगातार हो रही तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जलभराव की...
उत्तर प्रदेश 
व्यवस्थाओं की खुली पोल: कमरों तक पहुंचा पानी, आज सभी स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी स्वाइन फ्लू की चपेट में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी स्वाइन फ्लू (H1N1) की चपेट में आ गए हैं।...
राष्ट्रीय  लाइफस्टाइल  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी स्वाइन फ्लू की चपेट में

नोएडा में महिला की छत से गिरकर मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी में छत से गिरने से एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में महिला की छत से गिरकर मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप

3284 जूनियर असिस्टेंट अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, डिप्टी सीएम आवास का घेराव

लखनऊ। PET-2023 के आधार पर 3284 जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर बुधवार को...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
3284 जूनियर असिस्टेंट अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, डिप्टी सीएम आवास का घेराव