हिमाचल: भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, 150 सड़कें बंद, अलर्ट जारी

मंडी में सबसे ज्यादा 78 सड़कें अवरुद्ध

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक व्यापक बारिश हुई। कई जगह नदी-नाले उफान पर हैं और भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हो गई हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार बुधवार सुबह तक प्रदेश में 150 सड़कें अवरुद्ध, 374 बिजली ट्रांसफार्मर बंद और 40 पेयजल योजनाएं प्रभावित थीं। मंडी जिला सबसे अधिक प्रभावित है, जहां 78 सड़कें बंद हैं।

बीते 24 घंटों में सबसे अधिक 186.6 मिलीमीटर बारिश बिलासपुर के नैना देवी में दर्ज की गई। बिलासपुर के ही मलरौन में 140.0 मिलीमीटर, सोलन के कसौली में 102.0 मिलीमीटर, बिलासपुर के घाघस में 99.0 मिलीमीटर.

रामपुर में नाले में गिरी कार, पिता की मौत; बेटा घायल ये खबर भी पढ़े : रामपुर में नाले में गिरी कार, पिता की मौत; बेटा घायल

कांगड़ा के नगरोटा सूरियां में 98.2 मिलीमीटर, बिलासपुर के ब्रह्माणी में 90.4 मिलीमीटर, मंडी के सलापड में 81.2 मिलीमीटर और बिलासपुर के काहू में 77.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। सुंदरनगर, कांगड़ा और मुरारी देवी में गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी दर्ज की गईं।

बारिश का असर सड़क यातायात, बिजली और पेयजल आपूर्ति पर साफ दिखाई दे रहा है। मंडी में 78 सड़कें बंद हैं। शिमला जिले में 30, कुल्लू में 12, चंबा में आठ, कांगड़ा में सात, सिरमौर में छह, ऊना और सोलन में चार-चार तथा लाहौल-स्पीति में एक सड़क अवरुद्ध है।

बिजली आपूर्ति की स्थिति भी कई इलाकों में प्रभावित हुई है। शिमला जिले के रामपुर और चौपाल में 84, कुल्लू के आनी और निरमंड में 81, चंबा में 35, किन्नौर के निचार में 34 और सिरमौर के नाहन में 10 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हैं। पेयजल योजनाओं में हमीरपुर की 23 और शिमला जिले की 17 योजनाएं प्रभावित हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आज कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 3 सितंबर को कांगड़ा और सिरमौर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

4 से 8 सितंबर के बीच किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है, हालांकि इन दिनों भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 4 और 5 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि 6 से 8 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। यानी चेतावनी नहीं है, पर मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद भी नहीं है।

बारिश का असर कालका-शिमला हेरिटेज रेल लाइन पर भी पड़ा है। सोलन जिले में एक पुल के नीचे से मिट्टी धंसने के बाद इस रेल मार्ग पर सेवा पिछले तीन दिन से बंद है।

रेलवे ने 13 सितंबर तक इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया है। बुधवार को भी इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही नहीं हुई।

नदी में फंसे बुजुर्ग को सेना के हेलिकॉप्टर से निकाला
सिरमौर जिले के नाहन विकास खंड की बर्मा पापड़ी पंचायत में मंगलवार शाम रूण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से एक बुजुर्ग कई घंटों तक तेज बहाव के बीच फंसा रहा।

जमीन के रास्ते उस तक पहुंचना मुश्किल होने के बाद वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय स्तर पर उसकी पहचान बनवारी दास के रूप में बताई गई है।

रेस्क्यू अभियान के दौरान बुजुर्ग को बचाने के लिए नदी में उतरा एक अन्य व्यक्ति भी तेज बहाव में फंस गया। उसके बचाव के लिए भी प्रशासन की रेस्क्यू टीम और वायुसेना के हेलिकॉप्टर को लगाया गया।

मौके पर एसडीएम नाहन राजीव संख्यान सहित प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौजूद रहीं। तेज बहाव और कम रोशनी के कारण बचाव अभियान में दिक्कतें आईं।

रामपुर में अस्थाई पुल बहा
शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के 15/20 क्षेत्र में भी लगातार बारिश से हालात बिगड़े हैं। गानवी खड्ड पर बनाया गया अस्थाई पुल तेज बहाव में बह गया।इससे गानवी, कूट और क्याओ पंचायतों का सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है।

जघोरी पंचायत में भी यातायात प्रभावित हुआ। कूट खड्ड में पानी बढ़ने से सुरु गांव को जोड़ने वाला पैदल पुल भी बह गया है। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में भी भारी बारिश के बाद पालीगाड़-कोट के नजदीक और फेडल नाला सड़क के पास कई जगह भूस्खलन हुआ।

इससे नेशनल हाईवे-305 बंद हो गया। सड़क बहाली के लिए मशीनरी मौके पर भेजी गई है। हाईवे बंद होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।

सोलन जिले के अर्की क्षेत्र में भी लगातार बारिश के बीच पत्थर गिरने की घटना के बाद एक सड़क पर यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

प्रशासन ने लोगों से प्रभावित हिस्से में अनावश्यक यात्रा से बचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। पत्थर गिरने की आशंका को देखते हुए सड़क को पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही यातायात बहाल किया जाएगा।

मानसून में अब तक 259 लोगों की मौत
इस मानसून सीजन में बारिश और इससे जुड़ी घटनाओं ने प्रदेश में जान-माल को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। अब तक 259 लोगों की मौत हो चुकी है और 468 लोग घायल हुए हैं।

तीन लोग अभी भी लापता हैं। मृतकों में 153 की मौत सड़क हादसों में हुई है, जबकि 106 लोगों की जान भूस्खलन, अचानक आई बाढ़, पानी में बहने, फिसलने, पहाड़ी से गिरने और बारिश से जुड़ी अन्य घटनाओं में गई है।

बारिश और प्राकृतिक आपदाओं में 460 मवेशियों की भी मौत हुई है। प्रदेश में 105 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 451 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

इसके अलावा 17 दुकानें और 397 पशुशालाएं भी ध्वस्त हुई हैं। सरकारी आकलन के अनुसार इस मानसून सीजन में प्रदेश को अब तक करीब 1,202 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। इसमें लोक निर्माण विभाग का नुकसान करीब 914 करोड़ रुपये है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

व्यवस्थाओं की खुली पोल: कमरों तक पहुंचा पानी, आज सभी स्कूल बंद

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में लगातार हो रही तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जलभराव की...
उत्तर प्रदेश 
व्यवस्थाओं की खुली पोल: कमरों तक पहुंचा पानी, आज सभी स्कूल बंद

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का रायपुर आगमन, हुआ भव्य स्वागत

एम्स के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना  रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट...
राजस्थान 
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का रायपुर आगमन, हुआ भव्य स्वागत

भागलपुर में प्याज और चीनी एक ही ‘शाही सिंहासन’ पर विराजमान

भागलपुर। महंगाई के इस ‘स्वर्ण युग’ में आखिरकार वह समाजवाद आ ही गया है, जिसकी कल्पना बड़े-बड़े विचारकों ने की...
बिहार 
भागलपुर में प्याज और चीनी एक ही ‘शाही सिंहासन’ पर विराजमान

कांग्रेस नेता कफिल अंसारी पर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग

अररिया। फारबिसगंज के किरकिचिया पंचायत के मुखिया रबीन खातून के पति एवं मुखिया प्रतिनिधि एवं कांग्रेस नेता कफिल अंसारी पर...
बिहार 
कांग्रेस नेता कफिल अंसारी पर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग

सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत

उत्तर प्रदेश

व्यवस्थाओं की खुली पोल: कमरों तक पहुंचा पानी, आज सभी स्कूल बंद

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में लगातार हो रही तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जलभराव की...
उत्तर प्रदेश 
व्यवस्थाओं की खुली पोल: कमरों तक पहुंचा पानी, आज सभी स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी स्वाइन फ्लू की चपेट में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी स्वाइन फ्लू (H1N1) की चपेट में आ गए हैं।...
राष्ट्रीय  लाइफस्टाइल  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी स्वाइन फ्लू की चपेट में

नोएडा में महिला की छत से गिरकर मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी में छत से गिरने से एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में महिला की छत से गिरकर मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप

3284 जूनियर असिस्टेंट अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, डिप्टी सीएम आवास का घेराव

लखनऊ। PET-2023 के आधार पर 3284 जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर बुधवार को...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
3284 जूनियर असिस्टेंट अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, डिप्टी सीएम आवास का घेराव