असम: दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार, दो लोगों की मौत
प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू
उदालगुरी (असम)। उदालगुरी जिले के भुइयांखाती इलाके में तेज रफ्तार कर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कार में सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि बीती रात जिले के भुइयांखाती इलाके में अनियंत्रित होकर एक कार पक्का दीवार से जा टकरायी, जिसकी वजह से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान हिमांशु सहरिया और मानस काकती के रूप में की गई है। मृतक मानस एक शिक्षक थे, वहीं हिमांशु एक बिजनेसमैन था।
दोनों शिपाझार के रामगांव के रहने वाले बताए गए हैं ।. वहीं, कार में सवार अन्य एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
