नगांव लोकसभा उपचुनाव: भाजपा ने लाहोरीघाट से शुरू किया चुनावी अभियान

अल्पसंख्यक नेताओं समेत 100 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोरीगांव (असम)। असम के नगांव लोकसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को लाहोरीघाट में विशाल जनसभा के साथ अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। पार्टी की ओर से आयोजित सभा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने का दावा किया गया।

असम के मंत्री पीयूष हजारिका की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई अल्पसंख्यक नेताओं समेत 100 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के अनुसार, इन लोगों ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व तथा भाजपा की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।

परिसीमन पर सर्वदलीय बैठक की मांग, कांग्रेस ने पीएम को लिखा पत्र ये खबर भी पढ़े : परिसीमन पर सर्वदलीय बैठक की मांग, कांग्रेस ने पीएम को लिखा पत्र

सभा के दौरान कुछ लोगों ने अल्लाह के नाम पर शपथ लेते हुए आगामी उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की बात कही। नगांव लोकसभा सीट कांग्रेस नेता प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। बोरदोलोई ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा के टिकट पर दिसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और विधायक बने। इसके बाद नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव हाेनी है।

पीयूष हजारिका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया कि असम की जनता कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को पहले ही नकार चुकी है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की ओर से आयोजित सभाओं में भी अब लोग शामिल होने के लिए इच्छुक नहीं हैं।

एक अन्य पोस्ट में हजारिका ने कहा कि नगांव लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से समर्पित भाव से काम करने और नगांव लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के संगठनात्मक आधार को और मजबूत करने का आह्वान किया।

भाजपा की इस जनसभा के साथ ही नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए चुनावी गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। आने वाले दिनों में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रचार अभियान और राजनीतिक गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई

एसआरएन अस्पताल में बुधवार भोर में तोड़ा दम, हादसे में घायल पांच लोगों में अब तीन का चल रहा उपचार...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई

यूपी में तेज बारिश का कहर, कच्चा मकान गिरने से वृद्ध की मौत

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में हो रही लगातार बारिश के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में दर्जनों मकान ढह गए...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में तेज बारिश का कहर, कच्चा मकान गिरने से वृद्ध की मौत

यूपी के प्रतापगढ़ में तेज बारिश से कच्चा मकान ढहा, डेढ़ वर्ष मासूम की मौत

इस बड़े हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के प्रतापगढ़ में तेज बारिश से कच्चा मकान ढहा, डेढ़ वर्ष मासूम की मौत

व्यवस्थाओं की खुली पोल: कमरों तक पहुंचा पानी, आज सभी स्कूल बंद

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में लगातार हो रही तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जलभराव की...
उत्तर प्रदेश 
व्यवस्थाओं की खुली पोल: कमरों तक पहुंचा पानी, आज सभी स्कूल बंद

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का रायपुर आगमन, हुआ भव्य स्वागत

एम्स के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना  रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट...
राजस्थान 