यूपी के प्रतापगढ़ में तेज बारिश से कच्चा मकान ढहा, डेढ़ वर्ष मासूम की मौत
मलबे में दबकर डेढ़ वर्ष के मासूम की गई जान
- इस बड़े हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही जोरदार बारिश अब लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर डेढ़ साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।
छोटी कोथरिया गांव निवासी चंद्रप्रकाश यादव का कच्चा घर लगातार हो रही बारिश के कारण कमजोर हो गया था। बुधवार सुबह अचानक मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान डेढ़ वर्षीय प्रियांश मलबे की चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने मलबे से मासूम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। मृतक प्रियांश दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। मासूम की असमय मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
ये खबर भी पढ़े : राहुल गाँधी के खिलाफ लिखायी गयी fir के विरोध में जिला व शहर कॉंग्रेस ने विरोध मार्च निकालाघटना की सूचना मिलते ही कडरौ ग्राम प्रधान रामप्यारे और प्रधान प्रतिनिधि प्रभाकर पटेल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
