राहुल पर एफआईआर कानून के दुरूपयोग की पराकाष्ठा- प्रमोद तिवारी

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने मोदी सरकार पर संविधान एवं कानून से बेपरवाह तानाशाही को लेकर किया तगड़ी घेराबंदी

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

लालगंज प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को कानून के दुरूपयोग की पराकाश्ठा कहा है। उन्होने इस कार्रवाही पर भाजपा को आड़े हांथों लेते हुए कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सत्तारूह राज्य सरकार के इशारे पर देश के विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर से भाजपा का संविधान और कानून से परे जाकर तानाशाही का एक और विकृत चेहरा उजागर हुआ है।

सोमवार को रामपुर खास के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने लालगंज स्थित कैंप कार्यालय पर हुई पत्रकार वार्ता में राहुल पर एफआईआर को लेकर भाजपा को सवालों के घेरे में खड़ा किया। उन्होने कहा कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की रैली के बाद वहां छुआछूत के नाम पर शुद्धिकरण किया जाना देश में समरसता के माहौल को बिगाड़ने का घृणित प्रयास था। उन्होने कहा कि राहुल गांधी ने देश के दलित नेता की पद प्रतिष्ठा पर आघात पहुंचाने की शुद्धिकरण की कार्रवाही पर खुद सरकार और प्रशासन से दोशियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की आवाज उठाई। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि आश्चर्य यह है कि भाजपा की राज्यसरकार के इशारे पर राहुल गांधी के द्वारा कार्रवाही की मांग को नजरअंदाज कर प्रशासन ने शडयंत्र पूर्वक उल्टे राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया। उन्होने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार मंहगाई को लेकर मुंह चुरा रही है।

लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या, हिंदूवादी नेता के नाम से फैली खबर से मचा भ्रम ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या, हिंदूवादी नेता के नाम से फैली खबर से मचा भ्रम

सीएनजी गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी के साथ प्याज तथा टमाटर व चीनी के दामों में उछाल को लेकर मोदी सरकार पूंजीपतियों के दबाव में खामोश है। उन्होने कहा कि राममंदिर चंदा चढ़ावा चोरी तथा छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल करने वाली बीजेपी इन मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष के नेताओं की आवाज दबाने के लिए ऐसे असंवैधानिक हथकंडे अपनाने से बाज नही आ रही है। सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रेस वार्ता के दौरान यूपी में भारी बारिश के चलते शहरी तथा ग्रामीण अंचलों में जलभराव की समस्या को अत्यन्त गम्भीर कहा। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार तथा प्रशासन को जलभराव की समस्या के निदान के लिए सर्वोच्च स्तर पर शीर्ष प्राथमिकता के साथ राहत भरे कदम उठाने चाहिए। इसके पहले रामपुर संग्रामगढ़ के सवना सरैंया टोल निकास पर सांसद प्रमोद तिवारी का बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। रामपुर बावली चैराहे पर भी व्यापारियों तथा कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रमोद तिवारी का स्वागत किया। लालगंज कैंप कार्यालय पर सांसद प्रमोद तिवारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन सृजन अभियान से जुड़ी गतिविधियों की जानकारियां ली। उन्होने कार्यकर्ताओं से विधायक मोना के द्वारा संचालित योजनाओं को पूर्ण कराने में सहयोग भी मांगा।

वहीं सांसद प्रमोद तिवारी ने कैंप कार्यालय पर जुटे फरियादियों की शिकायतों की भी सुनवाई करते हुए इनके निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, चेयर पर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आशीष उपाध्याय, आचार्य विद्याधर पटेल, भुवनेष्वर शुक्ल, पप्पू तिवारी,इम्तियाज खां, आशीष कौशल, दारा सिंह, पन्नेलाल पाल, संतोश सिंह, राजू मिश्रा, मुन्ना सिंह, राकेश चतुर्वेदी, मिथिलेश त्रिपाठी, कमल सिंह, राजू सिंह, एबादुर्रहमान, प्रीतेन्द्र ओझा, मुरलीधर तिवारी, त्रिभु तिवारी, अभिनव शुक्ल, अक्षत तिवारी, रामू मिश्रा, सिंटू मिश्रा, राजू पांडेय, बबलू तिवारी, आनन्द पांडेय, प्रवीण मिश्रा, छोटेलाल सरोज, धर्मराज गौतम, सत्येंद्र सिंह, श्रीकान्त मिश्रा, लवलेश पटेल आदि रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक श्री अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

प्रतापगढ़। सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक प्रतापगढ़ अनिल राय के सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया...
सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक श्री अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

नेपाल से बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में अब तक 13 शव बरामद

कुशीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ की तबाही का असर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भी दिखाई दे रहा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
नेपाल से बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में अब तक 13 शव बरामद

1090 से सीएम आवास की ओर युवती के साथ जा रहे बाइक सवार युवक के साथ अभद्रता 

-पीड़ित ने गौतमपल्ली थाने में की शिकायत   
राज्य  उत्तर प्रदेश 
1090 से सीएम आवास की ओर युवती के साथ जा रहे बाइक सवार युवक के साथ अभद्रता 

राहुल पर एफआईआर कानून के दुरूपयोग की पराकाष्ठा- प्रमोद तिवारी

लालगंज प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल...