यूपी के कौशांबी पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से 11 लोगों की मौत

पिपरी में धमाके से मची तबाही, पांच घायल; आदिल समेत छह पर मुकदमा, गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के पड़ोसी जिले कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र में सोमवार को पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय समेत प्रयागराज के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

कौशांबी के जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा ने 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में मृतकों की संख्या 11 हो गई है। प्रशासन की ओर से घायलों के उपचार और राहत कार्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। घटना के कारणों की जांच भी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच में यह जानकारी मिली है कि वर्ष 2024 में इसका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था। इसके खिलाफ सम्पत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

 दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अटकलें तेज  ये खबर भी पढ़े :  दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अटकलें तेज 

कौशांबी के पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत के मुताबिक मामले में आदिल समेत छह लोगों के खिलाफ पिपरी थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।हादसे में जान गंवाने वालों में प्रियांजलि (5), प्रवीण सिंह (13), जाह्नवी (12), आदित्य (12), रवि (8), ज्ञान सिंह (40), आदित्य (8), अंजू (32), विक्रम सरोज (35), अंश (6) और नन्हा (4) शामिल हैं। हादसे में घायल पांच लोगों का उपचार स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में चल रहा है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और राहत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही है।कौशांबी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने हादसे को लेकर प्रशासनिक शिथिलता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए और भविष्य में इस तरह के हादसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।हादसे के बाद घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक श्री अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

प्रतापगढ़। सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक प्रतापगढ़ अनिल राय के सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया...
सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक श्री अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

नेपाल से बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में अब तक 13 शव बरामद

कुशीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ की तबाही का असर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भी दिखाई दे रहा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
नेपाल से बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में अब तक 13 शव बरामद

1090 से सीएम आवास की ओर युवती के साथ जा रहे बाइक सवार युवक के साथ अभद्रता 

-पीड़ित ने गौतमपल्ली थाने में की शिकायत   
राज्य  उत्तर प्रदेश 
1090 से सीएम आवास की ओर युवती के साथ जा रहे बाइक सवार युवक के साथ अभद्रता 

राहुल पर एफआईआर कानून के दुरूपयोग की पराकाष्ठा- प्रमोद तिवारी

लालगंज प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल...