1090 से सीएम आवास की ओर युवती के साथ जा रहे बाइक सवार युवक के साथ अभद्रता 

-युवक का आरोप बाइक सवार चार बदमाशों ने घेरने का प्रयास किया 

Published By Satya Prakash Bharti
On
Satya Prakash Bharti Picture

-पीड़ित ने गौतमपल्ली थाने में की शिकायत   

uppoliceconstablerecruitment2022notificationpdfdownload-1641736680लखनऊ। सोमवार राजधानी के पॉश इलाके में युवती के साथ जा रहे बाइक सवार युवक से अज्ञात लोगों ने अभद्रता की। आरोप है कि बाइक सवार चार बदमाशों ने उनका पीछा किया। युवक ने बताया कि उसने गाडी धीमी नहीं की। जब आगे पुलिस कमियों को तैनात देखा तो जाकर गाडी रोक दी।जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। युवक ने पूरे मामले में गौतमपल्ली थाने में लिखित शिकायत की है।

जानकारी के मुताबिक़ गाजीपुर थाना इलाके के सर्वोदय नगर के रहने वाले अंकित कुमार सोमवार अपनी महिला मित्र के साथ बाइक से निकले थे। पुलिस से की गई शिकायत में उन्होंने बताया कि दोपहर लगभग 11:00 बजे घटित हुई। दोपहर लगभग 11:00 बजे, वह अपनी मोटरसाइकिल यूपी 32 जेएम ९४४१ से लोहिया पथ होते हुए 1090 चौराहा से मुख्यमंत्री कार्यालय / आवास मार्ग कीओर जा रहे थे।

वार्ड की सफाई व्यवस्था को लेकर भाजपा पार्षद का नगर निगम में धरना ये खबर भी पढ़े : वार्ड की सफाई व्यवस्था को लेकर भाजपा पार्षद का नगर निगम में धरना

इस दौरान बाइक पर एक महिला भी थी। इसी दौरान, दो बाइकों पर सवार 4 अज्ञात लड़कों ने अत्तानक प्रार्थी की बाइक के आगे आकर उसे बीच रास्ते में जबरन रोकने का प्रयास किया और घेरने की कोशिश करने लगे। अंकित ने बताया कि उन्होंने सूझबूझ दिखाई और अपनी बाइक की गति कम नहीं की। आगे सड़क के मोड़ पर दो पुलिस सिपाही ड्यूटी पर तैनात खड़े थे।

सिपाहियों की ओर बढ़ता देख और पुलिस की सामने पाकर पीछा कर रहे चारों बदमाश डर गए चारों बदमाश रास्ते में स्थित पेट्रोल पंप के ठीक सामने से अपनी बाइकें घुमाकर अत्यंत तेज गति से रोंग साइड (गलत दिशा में) भाग निकले। ध्यान दिया कि उनकी दोनों बाइकों पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी।

अंकित ने बताया कि  लखनऊ के अलग-अलग क्षेत्रों में पहले भी 3 बार अलग-अलग लोगों द्वारा इसी प्रकार जबरन रास्ता रोकने और घेरने का प्रयास किया जा चुका है। बार-बार हो रही इन घटनाओं से उसका परिवार मानसिक रूप से अत्यंत डरा हुआ है और जान-माल को गंभीर खतरा बना हुआ है। मामले में अंकित ने गौतमपल्ली थाने में लिखित शिकायत दी है। 

लेखक के बारे में

Satya Prakash Bharti Picture

पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक श्री अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

प्रतापगढ़। सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक प्रतापगढ़ अनिल राय के सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया...
सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक श्री अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

नेपाल से बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में अब तक 13 शव बरामद

कुशीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ की तबाही का असर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भी दिखाई दे रहा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
नेपाल से बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में अब तक 13 शव बरामद

1090 से सीएम आवास की ओर युवती के साथ जा रहे बाइक सवार युवक के साथ अभद्रता 

-पीड़ित ने गौतमपल्ली थाने में की शिकायत   
राज्य  उत्तर प्रदेश 
1090 से सीएम आवास की ओर युवती के साथ जा रहे बाइक सवार युवक के साथ अभद्रता 

राहुल पर एफआईआर कानून के दुरूपयोग की पराकाष्ठा- प्रमोद तिवारी

लालगंज प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल...