दिव्यांगों का प्रदर्शन, 7 को विधानभवन घेरने का ऐलान 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture


लखनऊ। दिव्यांगजनों ने सोमवार को  बेसिक शिक्षकों का अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण लिस्ट जारी न होने के विरोध में  ईको गार्डेन में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही 6 सितम्बर तक यह सूची जारी न होने पर 7 को विधानभवन का घेराव करने का भी ऐलान कर दिया। 
दिव्यांग  महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि  दिव्यांग शिक्षकों का जल्द स्थानांतरण नहीं हुआ तो दिव्यांग महागठबंधन विधानसभा का घेराव करने को बाध्य होगा। शासनादेश होने के बावजूद आज तक दिव्यांग बेसिक शिक्षकों के अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण कि सूची जारी नहीं हुई। यह सूची जुलाई में जारी हो जानी चाहिए थी। लेकिन शासन कि लापरवाही से आज तक सूची जारी नहीं हुई है। जिससे दिव्यांग शिक्षकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिव्यांग बेसिक शिक्षक लम्बे समय से इसके लिए आन्दोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिव्यांगजन अधिनियम 2016 के तहत सरकारी कर्मचारियों को गृह जनपद में स्थानांतरण के लिए पत्र भेजा है।
 अगर 6 सितम्बर तक दिव्यांग बेसिक शिक्षकों का अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण नहीं होता है तो 7 सितम्बर को विधानसभा पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। विरोध प्रदर्शन में दिव्यांग महागठबंधन के अध्यक्ष मनीष प्रसाद, मुकेश कुमार भारती, दुर्वेश कुशवाहा, सुजीत रावत, बलबीर सिंह, लाखन सिंह, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, राजकुमार यादव आदि शामिल थे। 

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

GDP के 7.8% आंकड़े पर बोले खंडेलवाल - भारत की नींव मजबूत

नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 7.8 फीसदी की प्रभावशाली वृद्धि दर...
कारोबार 
GDP के 7.8% आंकड़े पर बोले खंडेलवाल - भारत की नींव मजबूत

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

ईरान के जॉर्डन हमले पर ट्रंप की चेतावनी, देंगे जवाब

वाशिंगटन। जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमले के बाद अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान के जॉर्डन हमले पर ट्रंप की चेतावनी, देंगे जवाब

झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

प्रतापगढ़। सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक प्रतापगढ़ अनिल राय के सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया...
उत्तर प्रदेश 
सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक  अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

प्रतापगढ़। सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक प्रतापगढ़ अनिल राय के सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया...
उत्तर प्रदेश 
सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक  अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

नेपाल से बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में अब तक 13 शव बरामद

कुशीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ की तबाही का असर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भी दिखाई दे रहा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
नेपाल से बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में अब तक 13 शव बरामद