GDP के 7.8% आंकड़े पर बोले खंडेलवाल - भारत की नींव मजबूत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 7.8 फीसदी की प्रभावशाली वृद्धि दर दर्ज कर एक बार फिर यह साबित किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की सबसे तेज़ गति से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए हुए है।

चांदनी चौक से सांसद एवं कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने सोमवार को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के जारी आंकड़ों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही।

खंडेलवाल ने कहा कि यह वृद्धि दर न केवल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के अनुमान से अधिक है, बल्कि अधिकांश अर्थशास्त्रियों की अपेक्षाओं को भी पीछे छोड़ती है।

ग्लोबल मार्केट में मिलेजुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट में मिलेजुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी

उन्होंने कहा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश की आर्थिक नीतियों के निर्माण और क्रियान्वयन का ही प्रतिफल है।

यह वृद्धि स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत घरेलू मांग, बढ़ते निवेश, विनिर्माण क्षेत्र की प्रगति, बुनियादी ढांचे पर बढ़े हुए व्यय तथा निर्यात के बेहतर प्रदर्शन के बल पर आगे बढ़ रही है।

खंडेलवाल ने कहा कि देश के व्यापार जगत के लिए यह विशेष रूप से उत्साहजनक संकेत है कि पूंजीगत निवेश (कैपिटल फॉर्मेशन) में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उद्योग और व्यापार समुदाय भारत की विकास यात्रा पर पूरा विश्वास जता रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अवसंरचना निर्माण, डिजिटल अर्थव्यवस्था, विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में किए गए निवेश का सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।

उन्होंने यह भी कहा की वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव, ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत का यह प्रदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह दर्शाता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है और देश आत्मनिर्भरता, उत्पादन, नवाचार तथा उपभोग आधारित विकास मॉडल के साथ आगे बढ़ रहा है।

खंडेलवाल ने कहा की देश के व्यापारियों को इससे बड़ा लाभ होगा और निश्चित रूप से आगामी तिमाहियों में भी भारत की आर्थिक वृद्धि मजबूत बनी रहेगी।

‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में व्यापार, उद्योग, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और उपभोक्ता वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। भारत की यह विकास गाथा न केवल आर्थिक समृद्धि का प्रतीक है, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का भी प्रमाण है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने चार दशक लंबे करियर में 500 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया...
मनोरंजन 
अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, सस्पेंस बरकरार

पश्चिम एशिया तनाव का बाजार पर असर, निवेशकों को लगी चपत

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण आज कच्चे तेल की कीमत में उछाल आया, तो इसके दबाव...
कारोबार 
पश्चिम एशिया तनाव का बाजार पर असर, निवेशकों को लगी चपत

GDP के 7.8% आंकड़े पर बोले खंडेलवाल - भारत की नींव मजबूत

नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 7.8 फीसदी की प्रभावशाली वृद्धि दर...
कारोबार 
GDP के 7.8% आंकड़े पर बोले खंडेलवाल - भारत की नींव मजबूत

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

ईरान के जॉर्डन हमले पर ट्रंप की चेतावनी, देंगे जवाब

वाशिंगटन। जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमले के बाद अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान के जॉर्डन हमले पर ट्रंप की चेतावनी, देंगे जवाब

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

प्रतापगढ़। सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक प्रतापगढ़ अनिल राय के सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया...
उत्तर प्रदेश 
सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक  अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

नेपाल से बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में अब तक 13 शव बरामद

कुशीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ की तबाही का असर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भी दिखाई दे रहा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
नेपाल से बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में अब तक 13 शव बरामद