घरेलू सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में तेजी दर्ज

सोने के भाव में 4,850 रुपये तक की गिरावट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में गिरावट का रुख बना हुआ है। चांदी के भाव में आज सांकेतिक तेजी दर्ज की गई है।

देश के ज्यादातर हिस्सों में सोना आज 2,660 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। वहीं चांदी के भाव में आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली उछाल दर्ज की गई है।

भाव में बदलाव होने की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,58,240 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,58,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

तेल की तेजी और तनाव का असर, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर ये खबर भी पढ़े : तेल की तेजी और तनाव का असर, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर

इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,45,050 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में मामूली तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम स्तर पर बिक रही है।

साप्ताहिक आधार पर देखा जाए, तो सोना और चांदी दोनों धातुओं के भाव में कमजोरी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोना 4,850 रुपये प्रति 10 ग्राम तक फिसल गया।

इसी तरह 22 कैरेट सोना साप्ताहिक आधार पर 4,450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। चांदी भी पिछले सप्ताह के कारोबार में सस्ता हो गया।

कीमत में आई कमजोरी के कारण आज की सांकेतिक तेजी के बावजूद चांदी का भाव साप्ताहिक आधार पर पांच हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक लुढ़क गया।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,58,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,58,240 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,45,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,58,290 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,58,240 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,45,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।

इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,58,240 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,45,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,45,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,58,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,45,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,58,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।

इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,58,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,45,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

महिला की मौत पर हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; 3 इंस्पेक्टर घायल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को एक महिला की मौत के बाद रविवार...
उत्तर प्रदेश 
महिला की मौत पर हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; 3 इंस्पेक्टर घायल

जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर बरकरार रखा हॉकी विश्व कप खिताब

वावरे। जर्मनी ने एक बार फिर बड़े मुकाबले में अपनी बादशाहत साबित करते हुए एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप का...
खेल 
जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर बरकरार रखा हॉकी विश्व कप खिताब

प्रधान जिला न्यायाधीश ने जिला जेल का निरीक्षण कर बंदियों की सुनी समस्याएं

खण्डवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव श्रीवास्तव ने रविवार को जिला जेल का निरीक्षण...
मध्य प्रदेश 
प्रधान जिला न्यायाधीश ने जिला जेल का निरीक्षण कर बंदियों की सुनी समस्याएं

शासनादेश की अनदेखी या प्रशासन की मनमानी? प्रस्तावित नगर पंचायतों में आरईडी के जेई की तैनाती से उठे सवाल

देवरिया। जिले में प्रस्तावित नगर पंचायतों के विकास कार्यों के लिए अवर अभियंताओं की तैनाती ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर...
उत्तर प्रदेश 
शासनादेश की अनदेखी या प्रशासन की मनमानी? प्रस्तावित नगर पंचायतों में आरईडी के जेई की तैनाती से उठे सवाल

सेंट्रल रेलवे ने घाट सेक्शन में वेटिवर घास बायोइंजीनियरिंग को अपनाया

दक्षिण-पूर्व घाट सेक्शन में 5300 वर्ग मीटर के क्षेत्र में पायलट प्लांटेशन (प्रायोगिक वृक्षारोपण) का काम किया गया*
उत्तर प्रदेश 
सेंट्रल रेलवे ने घाट सेक्शन में वेटिवर घास बायोइंजीनियरिंग को अपनाया

उत्तर प्रदेश

महिला की मौत पर हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; 3 इंस्पेक्टर घायल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को एक महिला की मौत के बाद रविवार...
उत्तर प्रदेश 
महिला की मौत पर हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; 3 इंस्पेक्टर घायल

शासनादेश की अनदेखी या प्रशासन की मनमानी? प्रस्तावित नगर पंचायतों में आरईडी के जेई की तैनाती से उठे सवाल

देवरिया। जिले में प्रस्तावित नगर पंचायतों के विकास कार्यों के लिए अवर अभियंताओं की तैनाती ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर...
उत्तर प्रदेश 
शासनादेश की अनदेखी या प्रशासन की मनमानी? प्रस्तावित नगर पंचायतों में आरईडी के जेई की तैनाती से उठे सवाल

सेंट्रल रेलवे ने घाट सेक्शन में वेटिवर घास बायोइंजीनियरिंग को अपनाया

दक्षिण-पूर्व घाट सेक्शन में 5300 वर्ग मीटर के क्षेत्र में पायलट प्लांटेशन (प्रायोगिक वृक्षारोपण) का काम किया गया*
उत्तर प्रदेश 
सेंट्रल रेलवे ने घाट सेक्शन में वेटिवर घास बायोइंजीनियरिंग को अपनाया

BITS पिलानी में एडमिशन के नाम पर 46 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में साइबर क्राइम ने एक शातिर अपराधी को लखनऊ एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश 
BITS पिलानी में एडमिशन के नाम पर 46 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार