महिला की मौत पर हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; 3 इंस्पेक्टर घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को एक महिला की मौत के बाद रविवार शाम परिजनों ने शव कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया।

पुलिस के समझाने पर भी जब लोग नहीं माने तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।

प्रयागराज में तेजी से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी  ये खबर भी पढ़े : प्रयागराज में तेजी से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी

हमले में चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्र, महाराजपुर इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह और अहिरवां चौकी प्रभारी राजवीर सिंह घायल हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाया और हाईवे पर यातायात बहाल कराया। मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि शेखपुर गांव निवासी माला (32) की शादी करीब आठ वर्ष पहले लालूखेड़ा गांव निवासी मुन्ना निषाद से हुई थी।

दंपति के दो बच्चे बेटा रुद्रा और बेटी वैष्णवी हैं। मायकेवालों के मुताबिक शनिवार को माला की तबीयत खराब थी। उसका ताऊ का बेटा शनि उसे दवा दिलाने के बाद दोपहर ससुराल छोड़कर आया था।

शनि के मुताबिक, माला को छोड़ने के करीब एक घंटे बाद मुन्ना ने फोन कर बताया कि माला फंदे पर लटकी हुई है। जानकारी मिलने पर परिजन ससुराल पहुंचे तो घर के अंदर माला का शव फंदे पर लटका मिला।

सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले शव लेकर घर जा रहे थे।

रास्ते में ससुराल पक्ष के लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। मायके वालों का आरोप था कि पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इसके बाद परिजनों ने शव को कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे।

जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर रास्ता खुलवाने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया गया।

पथराव में चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्र, महाराजपुर इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह और अहिरवां चौकी प्रभारी राजवीर सिंह घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस पर हमले की सूचना पर एडीसीपी शिवा सिंह और चकेरी एसीपी आशुतोष सिंह समेत चार थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा और हाईवे से जाम हटवाया।

इसके बाद परिजन शव लेकर मौके से निकल गए। पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि भीड़ में शामिल कुछ महिला और पुरुष शराब के नशे में थे। उनके पास से दुर्गंध आ रही थी।

इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव किया, जिसमें दो से तीन पुलिसकर्मियों को चोट आई। उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर हाईवे से शव हटवाया गया और ई-रिक्शा के जरिए उसे गांव भेजा गया।

डीसीपी ने बताया कि मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पर हमला, यातायात बाधित करने और अन्य आरोपों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जांच में यदि किसी व्यक्ति की ओर से भीड़ को उकसाने की बात सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

be708641a6740d1bc07d268284972638_1537258940

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

महिला की मौत पर हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; 3 इंस्पेक्टर घायल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को एक महिला की मौत के बाद रविवार...
उत्तर प्रदेश 
महिला की मौत पर हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; 3 इंस्पेक्टर घायल

जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर बरकरार रखा हॉकी विश्व कप खिताब

वावरे। जर्मनी ने एक बार फिर बड़े मुकाबले में अपनी बादशाहत साबित करते हुए एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप का...
खेल 
जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर बरकरार रखा हॉकी विश्व कप खिताब

प्रधान जिला न्यायाधीश ने जिला जेल का निरीक्षण कर बंदियों की सुनी समस्याएं

खण्डवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव श्रीवास्तव ने रविवार को जिला जेल का निरीक्षण...
मध्य प्रदेश 
प्रधान जिला न्यायाधीश ने जिला जेल का निरीक्षण कर बंदियों की सुनी समस्याएं

शासनादेश की अनदेखी या प्रशासन की मनमानी? प्रस्तावित नगर पंचायतों में आरईडी के जेई की तैनाती से उठे सवाल

देवरिया। जिले में प्रस्तावित नगर पंचायतों के विकास कार्यों के लिए अवर अभियंताओं की तैनाती ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर...
उत्तर प्रदेश 
शासनादेश की अनदेखी या प्रशासन की मनमानी? प्रस्तावित नगर पंचायतों में आरईडी के जेई की तैनाती से उठे सवाल

सेंट्रल रेलवे ने घाट सेक्शन में वेटिवर घास बायोइंजीनियरिंग को अपनाया

दक्षिण-पूर्व घाट सेक्शन में 5300 वर्ग मीटर के क्षेत्र में पायलट प्लांटेशन (प्रायोगिक वृक्षारोपण) का काम किया गया*
उत्तर प्रदेश 
सेंट्रल रेलवे ने घाट सेक्शन में वेटिवर घास बायोइंजीनियरिंग को अपनाया

उत्तर प्रदेश

महिला की मौत पर हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; 3 इंस्पेक्टर घायल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को एक महिला की मौत के बाद रविवार...
उत्तर प्रदेश 
महिला की मौत पर हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; 3 इंस्पेक्टर घायल

शासनादेश की अनदेखी या प्रशासन की मनमानी? प्रस्तावित नगर पंचायतों में आरईडी के जेई की तैनाती से उठे सवाल

देवरिया। जिले में प्रस्तावित नगर पंचायतों के विकास कार्यों के लिए अवर अभियंताओं की तैनाती ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर...
उत्तर प्रदेश 
शासनादेश की अनदेखी या प्रशासन की मनमानी? प्रस्तावित नगर पंचायतों में आरईडी के जेई की तैनाती से उठे सवाल

सेंट्रल रेलवे ने घाट सेक्शन में वेटिवर घास बायोइंजीनियरिंग को अपनाया

दक्षिण-पूर्व घाट सेक्शन में 5300 वर्ग मीटर के क्षेत्र में पायलट प्लांटेशन (प्रायोगिक वृक्षारोपण) का काम किया गया*
उत्तर प्रदेश 
सेंट्रल रेलवे ने घाट सेक्शन में वेटिवर घास बायोइंजीनियरिंग को अपनाया

BITS पिलानी में एडमिशन के नाम पर 46 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में साइबर क्राइम ने एक शातिर अपराधी को लखनऊ एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश 
BITS पिलानी में एडमिशन के नाम पर 46 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार