पेड़ पर लटका मिला महिला का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रिछाड़िया में रविवार सुबह 28 वर्षीय महिला दरियाव बाई का शव गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर लटका मिला।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में मां का शव देखकर उसकी आठ साल की बेटी फूट-फूटकर रोने लगी।

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस

पोस्टमार्टम रूम के बाहर भी बच्ची काफी देर तक बिलखती रही। दरियाव बाई के तीन बच्चे हैं, जिनमें आठ और छह साल की दो बेटियां तथा चार साल का बेटा है।

महिला के पिता प्रभूलाल तंवर ने उसके पति हेमराज पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि हेमराज उनकी बेटी के चरित्र पर संदेह करता था।

 

इसी बात को लेकर वह कई बार उसके साथ मारपीट भी कर चुका था। विवाद के बाद दरियाव कई बार मायके में भी रही थी। पिता के अनुसार हेमराज ने गांव के ही एक युवक से बेटी के प्रेम संबंध होने का आरोप लगाया था।

प्रभूलाल का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दरियाव के साथ मारपीट की और उसकी हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। वहीं, पति हेमराज ने हत्या के आरोपों से इनकार किया है।

उसका कहना है कि रविवार सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच दरियाव शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश की, तब वह पेड़ पर मिली।

पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा तैयार कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मायका पक्ष हत्या का आरोप लगा रहा है, जबकि पति इसे आत्महत्या बता रहा है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

महिला की मौत पर हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; 3 इंस्पेक्टर घायल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को एक महिला की मौत के बाद रविवार...
उत्तर प्रदेश 
महिला की मौत पर हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; 3 इंस्पेक्टर घायल

जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर बरकरार रखा हॉकी विश्व कप खिताब

वावरे। जर्मनी ने एक बार फिर बड़े मुकाबले में अपनी बादशाहत साबित करते हुए एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप का...
खेल 
जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर बरकरार रखा हॉकी विश्व कप खिताब

प्रधान जिला न्यायाधीश ने जिला जेल का निरीक्षण कर बंदियों की सुनी समस्याएं

खण्डवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव श्रीवास्तव ने रविवार को जिला जेल का निरीक्षण...
मध्य प्रदेश 
प्रधान जिला न्यायाधीश ने जिला जेल का निरीक्षण कर बंदियों की सुनी समस्याएं

शासनादेश की अनदेखी या प्रशासन की मनमानी? प्रस्तावित नगर पंचायतों में आरईडी के जेई की तैनाती से उठे सवाल

देवरिया। जिले में प्रस्तावित नगर पंचायतों के विकास कार्यों के लिए अवर अभियंताओं की तैनाती ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर...
उत्तर प्रदेश 
शासनादेश की अनदेखी या प्रशासन की मनमानी? प्रस्तावित नगर पंचायतों में आरईडी के जेई की तैनाती से उठे सवाल

सेंट्रल रेलवे ने घाट सेक्शन में वेटिवर घास बायोइंजीनियरिंग को अपनाया

दक्षिण-पूर्व घाट सेक्शन में 5300 वर्ग मीटर के क्षेत्र में पायलट प्लांटेशन (प्रायोगिक वृक्षारोपण) का काम किया गया*
उत्तर प्रदेश 
सेंट्रल रेलवे ने घाट सेक्शन में वेटिवर घास बायोइंजीनियरिंग को अपनाया

उत्तर प्रदेश

महिला की मौत पर हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; 3 इंस्पेक्टर घायल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को एक महिला की मौत के बाद रविवार...
उत्तर प्रदेश 
महिला की मौत पर हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; 3 इंस्पेक्टर घायल

शासनादेश की अनदेखी या प्रशासन की मनमानी? प्रस्तावित नगर पंचायतों में आरईडी के जेई की तैनाती से उठे सवाल

देवरिया। जिले में प्रस्तावित नगर पंचायतों के विकास कार्यों के लिए अवर अभियंताओं की तैनाती ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर...
उत्तर प्रदेश 
शासनादेश की अनदेखी या प्रशासन की मनमानी? प्रस्तावित नगर पंचायतों में आरईडी के जेई की तैनाती से उठे सवाल

सेंट्रल रेलवे ने घाट सेक्शन में वेटिवर घास बायोइंजीनियरिंग को अपनाया

दक्षिण-पूर्व घाट सेक्शन में 5300 वर्ग मीटर के क्षेत्र में पायलट प्लांटेशन (प्रायोगिक वृक्षारोपण) का काम किया गया*
उत्तर प्रदेश 
सेंट्रल रेलवे ने घाट सेक्शन में वेटिवर घास बायोइंजीनियरिंग को अपनाया

BITS पिलानी में एडमिशन के नाम पर 46 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में साइबर क्राइम ने एक शातिर अपराधी को लखनऊ एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश 
BITS पिलानी में एडमिशन के नाम पर 46 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार