झांसी में बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध मौत, हत्या-लूट की आशंका

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी कॉलोनी में शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद मकान के अंदर बुजुर्ग पति-पत्नी के करीब छह दिन पुराने शव बरामद हुए।

दोनों शव घर में किराए पर दिए गए कमरे में जमीन पर पड़े थे। पति अर्द्धनग्न हालत में था, जबकि पत्नी कपड़े पहने हुए थी। शरीर पर कीड़े पड़ चुके थे। परिजनों ने दोनों की हत्या कर लूटपाट किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतकों की पहचान विश्वनाथ पाल (70) और उनकी पत्नी भुवन देवी (65) के रूप में हुई है। दोनों मूलरूप से टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के पुराबगरौनी गांव के रहने वाले थे।

अनुजा बंसल ने भाई नितिन सिंगल को बांधी प्रेम और स्नेह की राखी ये खबर भी पढ़े : अनुजा बंसल ने भाई नितिन सिंगल को बांधी प्रेम और स्नेह की राखी

करीब 25 साल पहले वे झांसी के महीसागंज में आकर रहने लगे थे। वर्ष 2019 में गोविंदपुरी कॉलोनी में मकान बनवाकर वहां रहने लगे थे। उनके बेटे जगपाल और दो बेटियां फूला व गीता हैं।

जगपाल ने बताया कि वह माता-पिता के मकान से करीब दो किलोमीटर दूर पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। शनिवार शाम करीब 6:30 बजे किराएदार सतेंद्र ने फोन कर बताया कि अंकल-आंटी गेट नहीं खोल रहे हैं और फोन भी नहीं उठा रहे।

इसके बाद जगपाल ने माता-पिता को करीब 10 बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रात में वह मकान पर पहुंचा। गेट अंदर से बंद था।

काफी आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो वह गेट फांदकर अंदर गया। किराएदार के कमरे में माता-पिता के शव जमीन पर पड़े मिले। घर की अलमारी खुली हुई और सामान बिखरा पड़ा था।

जगपाल का आरोप है कि मां ने पोती की शादी के लिए करीब दो लाख रुपये और गहने रखने की बात बताई थी। ये सामान भी गायब है। उसका कहना है कि मुख्य गेट पर लगा ताला भी घर का नहीं था। आशंका है कि वारदात के बाद बदमाश ताला लगाकर फरार हुए।

परिजनों के मुताबिक करीब आठ दिन पहले जगपाल अपने माता-पिता और किराएदार सतेंद्र के साथ था। उस दिन घर में मीट बनाया गया था और तीनों ने शराब भी पी थी।

इसके बाद जगपाल अपने घर चला गया। उसके मुताबिक उस दिन पैसों को लेकर मां से उसकी कहासुनी भी हुई थी। परिजनों ने कमरे से खून से सने दो तौलिए मिलने की बात कही है।

वहीं, किराएदार सतेंद्र बस कंडक्टर है और अक्सर दो-चार दिन में कमरे पर आता था। शनिवार को उसी ने जगपाल को फोन किया, लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल बंद है।

आईजी झांसी आकाश कुलहरि ने बताया कि दोनों शव करीब पांच से छह दिन पुराने और सड़-गल चुके हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेटे ने किराएदार सतेंद्र पर शक जाहिर किया है। उसे ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए एसओजी और थाना पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। एसपी सिटी प्रीति सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जमशेदपुर में बाढ़ का खौफ, खतरे के निशान से ऊपर खरकई नदी

नदी खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में नदियों...
झारखंड 
जमशेदपुर में बाढ़ का खौफ, खतरे के निशान से ऊपर खरकई नदी

‘मन की बात’ में भारतीय इतिहास और शासन से जुड़ी वेबसाइट का जिक्र

वेबसाइट निर्माता बोले- भारतीय इतिहास कई गुमनाम नायकों की गाथाओं से भरा नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को...
राष्ट्रीय 
‘मन की बात’ में भारतीय इतिहास और शासन से जुड़ी वेबसाइट का जिक्र

कार खाई में गिरने से फिल्म निर्देशक नीलानंद दास की मौत

फिल्म निर्माण के कार्य में व्यस्त थे नीलानंद दास माजुली  माजुली (असम)। असम के माजुली जिले के कमलाबाड़ी में रविवार...
राष्ट्रीय 
कार खाई में गिरने से फिल्म निर्देशक नीलानंद दास की मौत

असम की परंपरा में एक दिन के ‘गांवबूढ़ा’ बने मुख्यमंत्री हिमंत

मुख्यमंत्री ने इस सम्मान का जताया आभार व्यक्त गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को सोशल...
राष्ट्रीय 
असम की परंपरा में एक दिन के ‘गांवबूढ़ा’ बने मुख्यमंत्री हिमंत

नेपाल बाढ़ में फंसे आठ भारतीयों की आज होगी घर वापसी

गुवाहाटी। नेपाल में फंसे असम के आठ लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और उन्हें रविवार काे असम वापस...
राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़ में फंसे आठ भारतीयों की आज होगी घर वापसी

उत्तर प्रदेश

झांसी में बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध मौत, हत्या-लूट की आशंका

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी कॉलोनी में शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद मकान...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध मौत, हत्या-लूट की आशंका

शराब ठेके के बाहर फायरिंग में अधेड़ की मौत, आरोपी मौके से फरार

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार देर रात शराब ठेके के सामने विवाद के दौरान कुछ अराजक तत्वों...
उत्तर प्रदेश 
शराब ठेके के बाहर फायरिंग में अधेड़ की मौत, आरोपी मौके से फरार

यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में बारिश की संभावना है। प्रदेश में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज में तेजी से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार सुबह आठ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में तेजी से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, अलर्ट जारी