बकरीद पर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की निर्मम हत्या

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

यूपी: यूपी के मेरठ में सरूरपुर के डाहर गांव में शुक्रवार रात साढे़ आठ बजे सालिम उर्फ मन्नू (25) की जूनियर हाई स्कूल के मैदान कुछ लोगों ने चाकू से गोदकर और पेट में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय वह घूमने गया था।

हत्या का कारण बकरीद पर हुआ झगड़ा बताया गया है। कत्ल की वारदात से गांव में तनाव का माहौल हो गया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करते हुए शव नहीं उठने दिया।

जब भगवान अपने भक्त के अनुरोध पर उसके चौकीदार बने-- धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे    ये खबर भी पढ़े : जब भगवान अपने भक्त के अनुरोध पर उसके चौकीदार बने-- धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने मौके पर जाकर जानकारी ली। पुलिस ने दो आरोपियों शाहरुख व गुलजार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव डाहर निवासी शहजाद ने पुलिस को बताया कि मजदूरी करने वाला उसका बड़ा बेटा सालिम शुक्रवार रात आठ बजे खाना खाने के बाद घर से 200 मीटर दूर जूनियर हाई स्कूल के मैदान में घूमने गया था।

रात करीब साढ़े आठ बजे घूमने के बाद सालिम बेंच पर बैठ गया। आरोप है कि इसी बीच शाहरुख और गुलजार अपने साथियों के साथ बाइक से वहां पहुंचे।

आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सालिम के गले, छाती व मुंह पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने सालिम के पेट में गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में हमलावर भाग गए।

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बकरीद से विवाद चल रहा है। वारदात में शामिल दो आरोपियों को आधे घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया। तहरीर के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीम लगी है।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

असम में तीन करोड़ की हेरोइन बरामद, तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी। असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन कथित ड्रग...
राष्ट्रीय 
असम में तीन करोड़ की हेरोइन बरामद, तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

नेपाल बाढ़ में अब तक 158 शव बरामद, आज मिले 48 शव

काठमांडू। नेपाल के रसुवा की भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण लापता हुए लोगों में से नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़ में अब तक 158 शव बरामद, आज मिले 48 शव

एमपी में अगले 4 दिन बारिश, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले चार दिन बारिश का सिलसिला बने रहने की संभावना है। आज शनिवार...
मध्य प्रदेश 
एमपी में अगले 4 दिन बारिश, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली में महंगी हुई CNG, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हुई कीमत

ऑटो चालकों ने कहा- बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा
राष्ट्रीय  कारोबार  राज्य 
दिल्ली में महंगी हुई CNG, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हुई कीमत

नेपाल में बाढ़ की तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष ने नेपाल में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी और बाढ़ प्रभावितों तक मानवीय सहायता पहुंचाने की मांग की...
राष्ट्रीय  राज्य 
नेपाल में बाढ़ की तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश

मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

जवाबी कार्रवाई में फारूक घायल; साथी कासिम भी दबोचा गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

बकरीद पर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की निर्मम हत्या

यूपी: यूपी के मेरठ में सरूरपुर के डाहर गांव में शुक्रवार रात साढे़ आठ बजे सालिम उर्फ मन्नू (25) की...
उत्तर प्रदेश 
बकरीद पर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की निर्मम हत्या

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री

जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
उत्तर प्रदेश 
सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री

चेन स्नैचर को पकड़ने में यातायात आरक्षी नवीन चौधरी ने दिखाया अदम्य साहस

लखनऊ। रक्षाबंधन के अवसर पर राजधानी लखनऊ में यातायात ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने कर्तव्य और साहस की मिसाल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चेन स्नैचर को पकड़ने में यातायात आरक्षी नवीन चौधरी ने दिखाया अदम्य साहस