नेपाल में बाढ़ का कहर, 5 हजार लोगों से टूटा संपर्क, रेस्क्यू जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल में भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई भीषण बाढ़ के तीसरे दिन भी यह साफ नहीं हो पाया है कि आपदा से कुल कितने लोग प्रभावित हुए हैं और कितने लोग लापता हैं।

हालांकि, सरकार के शुरुआती तकनीकी आकलन के मुताबिक, बाढ़ के बाद करीब 5,000 लोग संपर्कविहीन बताए जा रहे हैं।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, बाढ़ से पहले रसुवा के गोसाईंकुंड से लेकर नुवाकोट के देवीघाट क्षेत्र तक करीब 5,000 मोबाइल उपयोगकर्ता सक्रिय थे, लेकिन बाढ़ के बाद इनसे संपर्क नहीं हो सका है।

नेपाल ने स्टारलिंक को 100% स्वामित्व देने से किया इनकार ये खबर भी पढ़े : नेपाल ने स्टारलिंक को 100% स्वामित्व देने से किया इनकार

नेपाल की दो प्रमुख दूरसंचार कंपनियों नेपाल टेलीकॉम और एनसेल से मिले आंकड़ों के आधार पर यह प्रारंभिक आकलन किया गया है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1,924 लोगों के संपर्कविहीन होने की जानकारी सामने आई है। इनमें 933 लोग जलविद्युत परियोजनाओं में काम करने वाले कर्मचारी हैं।

बाढ़ और भूस्खलन के बाद संपर्कविहीन विदेशी नागरिकों की संख्या भी करीब 517 बताई जा रही है। हालांकि, इन आंकड़ों को लेकर भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। नेपाल सरकार को शुक्रवार शाम तक लापता या संपर्कविहीन लोगों के संबंध में करीब 2,000 आवेदन प्राप्त हो चुके थे।

संपर्कविहीन लोगों में रसुवा और नुवाकोट जिलों के स्थानीय निवासियों के अलावा गोसाईंकुंड घूमने गए पर्यटक भी शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्रों में संचार व्यवस्था बाधित होने और भौगोलिक परिस्थितियों के कारण लापता लोगों का पूरा विवरण जुटाने में मुश्किल आ रही है।

सरकार और सुरक्षा एजेंसियां प्रभावित इलाकों में तलाश एवं बचाव अभियान चला रही हैं। प्रशासन की प्राथमिकता संपर्कविहीन लोगों का पता लगाने, प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंच बहाल करने और बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

असम में तीन करोड़ की हेरोइन बरामद, तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी। असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन कथित ड्रग...
राष्ट्रीय 
असम में तीन करोड़ की हेरोइन बरामद, तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

नेपाल बाढ़ में अब तक 158 शव बरामद, आज मिले 48 शव

काठमांडू। नेपाल के रसुवा की भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण लापता हुए लोगों में से नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़ में अब तक 158 शव बरामद, आज मिले 48 शव

एमपी में अगले 4 दिन बारिश, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले चार दिन बारिश का सिलसिला बने रहने की संभावना है। आज शनिवार...
मध्य प्रदेश 
एमपी में अगले 4 दिन बारिश, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली में महंगी हुई CNG, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हुई कीमत

ऑटो चालकों ने कहा- बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा
राष्ट्रीय  कारोबार  राज्य 
दिल्ली में महंगी हुई CNG, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हुई कीमत

नेपाल में बाढ़ की तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष ने नेपाल में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी और बाढ़ प्रभावितों तक मानवीय सहायता पहुंचाने की मांग की...
राष्ट्रीय  राज्य 
नेपाल में बाढ़ की तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश

मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

जवाबी कार्रवाई में फारूक घायल; साथी कासिम भी दबोचा गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

बकरीद पर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की निर्मम हत्या

यूपी: यूपी के मेरठ में सरूरपुर के डाहर गांव में शुक्रवार रात साढे़ आठ बजे सालिम उर्फ मन्नू (25) की...
उत्तर प्रदेश 
बकरीद पर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की निर्मम हत्या

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री

जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
उत्तर प्रदेश 
सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री

चेन स्नैचर को पकड़ने में यातायात आरक्षी नवीन चौधरी ने दिखाया अदम्य साहस

लखनऊ। रक्षाबंधन के अवसर पर राजधानी लखनऊ में यातायात ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने कर्तव्य और साहस की मिसाल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चेन स्नैचर को पकड़ने में यातायात आरक्षी नवीन चौधरी ने दिखाया अदम्य साहस