मोदी दो दिवसीय उज्बेकिस्तान दौरे पर रवाना, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर रहेगा जोर

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव से मुलाकात में व्यापार, निवेश, डिजिटल कनेक्टिविटी, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर होगी चर्चा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह उज्बेकिस्तान की यात्रा पर रवाना हुए। यह उनका दो दिवसीय दौरा है। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर ताशकंद की यात्रा करेंगे।पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान के लिए रवाना होने से पहले लिखा, "मैं 29 अगस्त से 1 सितंबर तक उज्बेकिस्तान और किर्गिज की यात्रा पर जा रहा हूं।"उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी में काफी प्रगति हुई है। मैं राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ व्यापार और निवेश, डिजिटल कनेक्टिविटी, रक्षा, ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने व 'विकसित भारत' और 'यांगी उज्बेकिस्तान' के हमारे साझा विजन को आगे बढ़ाने पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज में शास्त्री स्मारक और महात्मा गांधी केंद्र का भी दौरा करूंगा, जो हमारे दोनों देशों को जोड़ने वाले गहरे सांस्कृतिक और लोगों के बीच के संबंधों का प्रतीक है।"यह प्रधानमंत्री मोदी की उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा होगी। यात्रा के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है।

नेपाल आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा ये खबर भी पढ़े : नेपाल आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

प्रधानमंत्री मोदी एक सितंबर को किर्गिज का भी दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, "किर्गिज के राष्ट्रपति सादिर झापारोव के निमंत्रण पर मैं 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बिश्केक जाऊंगा। यह सम्मेलन इस महत्वपूर्ण संगठन के 25 साल पूरे होने का प्रतीक है।"उन्होंने कहा कि भारत 2017 से एससीओ का एक सक्रिय सदस्य रहा है। मैं सुरक्षा, संपर्क और अवसर पर आधारित इस क्षेत्र के लिए भारत के विजन को आगे बढ़ाने और आतंकवाद, अलगाववाद व चरमपंथ की बुराई से मुक्त क्षेत्र के लिए अन्य सदस्यों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। ये बुराइयां हमारे पड़ोस और उससे आगे शांति और स्थिरता के लिए खतरा बनी हुई हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा, "मैं राष्ट्रपति झापारोव और एससीओ के अन्य नेताओं से मिलने और छठे 'वर्ल्ड नोमैड गेम्स' के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए भी उत्सुक हूं। यह मध्य एशिया की समृद्ध जीवंत विरासत का उत्सव है, जिसका भारत बहुत सम्मान करता है।"प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह यात्रा मध्य एशिया में भारत की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगी, इस क्षेत्र के साथ हमारे सभ्यतागत जुड़ाव को गहरा करेगी और शांति, स्थिरता व समृद्धि की हमारी साझा कोशिशों को आगे बढ़ाएगी। ये वे मूल्य हैं जो दुनिया के साथ भारत के जुड़ाव के केंद्र में हैं।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

असम में तीन करोड़ की हेरोइन बरामद, तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी। असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन कथित ड्रग...
राष्ट्रीय 
असम में तीन करोड़ की हेरोइन बरामद, तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

नेपाल बाढ़ में अब तक 158 शव बरामद, आज मिले 48 शव

काठमांडू। नेपाल के रसुवा की भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण लापता हुए लोगों में से नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़ में अब तक 158 शव बरामद, आज मिले 48 शव

एमपी में अगले 4 दिन बारिश, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले चार दिन बारिश का सिलसिला बने रहने की संभावना है। आज शनिवार...
मध्य प्रदेश 
एमपी में अगले 4 दिन बारिश, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली में महंगी हुई CNG, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हुई कीमत

ऑटो चालकों ने कहा- बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा
राष्ट्रीय  कारोबार  राज्य 
दिल्ली में महंगी हुई CNG, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हुई कीमत

नेपाल में बाढ़ की तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष ने नेपाल में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी और बाढ़ प्रभावितों तक मानवीय सहायता पहुंचाने की मांग की...
राष्ट्रीय  राज्य 
नेपाल में बाढ़ की तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश

मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

जवाबी कार्रवाई में फारूक घायल; साथी कासिम भी दबोचा गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

बकरीद पर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की निर्मम हत्या

यूपी: यूपी के मेरठ में सरूरपुर के डाहर गांव में शुक्रवार रात साढे़ आठ बजे सालिम उर्फ मन्नू (25) की...
उत्तर प्रदेश 
बकरीद पर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की निर्मम हत्या

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री

जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
उत्तर प्रदेश 
सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री

चेन स्नैचर को पकड़ने में यातायात आरक्षी नवीन चौधरी ने दिखाया अदम्य साहस

लखनऊ। रक्षाबंधन के अवसर पर राजधानी लखनऊ में यातायात ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने कर्तव्य और साहस की मिसाल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चेन स्नैचर को पकड़ने में यातायात आरक्षी नवीन चौधरी ने दिखाया अदम्य साहस