यूएनआरडब्ल्यूए केंद्र पर इजराइली कब्जे की ईयू समेत 15 देशों ने की निंदा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

यरुशलम। यूरोपीय संघ (ईयू) और 14 देशों ने कब्जे वाले पूर्वी यरुशलम में संयुक्त राष्ट्र की फिलिस्तीनी शरणार्थी एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए की एक सुविधा पर इजराइली सेना के कब्जे की कड़ी निंदा की है।

इन देशों ने यूएनआरडब्ल्यूए के प्रति अपना समर्थन दोहराते हुए इज़राइल से एजेंसी के कामकाज में किसी भी तरह की रुकावट तत्काल रोकने की मांग की है।

तुर्किए की सरकारी समाचार एजेंसी अनाडोलू के मुताबिक, यरुशलम स्थित बेल्जियम के महावाणिज्य दूतावास की ओर से जारी संयुक्त बयान में बेल्जियम, ब्राज़ील, कनाडा, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, जापान, नीदरलैंड.

अमेरिका की अब ईरान के खिलाफ आर्थिक युद्ध की तैयारी ये खबर भी पढ़े : अमेरिका की अब ईरान के खिलाफ आर्थिक युद्ध की तैयारी

नॉर्वे, स्पेन, स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने इज़राइली सेना द्वारा कलंदिया ट्रेनिंग सेंटर में कथित "गैर-कानूनी प्रवेश" और पूर्वी यरुशलम में यूएनआरडब्ल्यूए की सुविधाओं पर कब्जे की आलोचना की।

यूएनआरडब्ल्यूए सलाहकार आयोग के सदस्य इन देशों ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के परिसरों को अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत सुरक्षा प्राप्त है।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के विशेषाधिकार और प्रतिरक्षा से संबंधित कन्वेंशन का हवाला देते हुए कहा कि इन परिसरों की स्थिति का सम्मान किया जाना चाहिए।

संयुक्त बयान में इज़राइल से संयुक्त राष्ट्र के निर्देशों का "तुरंत और पूरी तरह से पालन" करने की मांग की गई। देशों ने कहा कि यूएनआरडब्ल्यूए को बिना किसी बाधा के अपना निर्धारित मानवीय और अन्य कार्य करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

बयान में इज़राइल से अपनी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियों का सम्मान करने और यूएनआरडब्ल्यूए की गतिविधियों एवं कामकाज में सभी तरह की रुकावटों को बिना देरी रोकने का भी आह्वान किया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को इज़राइली सेना ने यूएनआरडब्ल्यूए के कर्मचारियों को कलंदिया ट्रेनिंग सेंटर से बाहर निकाल दिया और परिसर पर नियंत्रण कर लिया। इसके बाद सेंटर के आंगन में इज़राइली झंडा भी फहराया गया।

इज़राइली सेना के जवान कलंदिया शरणार्थी शिविर और पास के काफ़्र अक़ाब इलाके में भी तैनात रहे। इस दौरान तलाशी अभियान चलाए जाने और फिलिस्तीनियों से पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई।

इन घटनाक्रमों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हुई है। कलंदिया ट्रेनिंग सेंटर में शिक्षा, व्यावसायिक और स्वास्थ्य सुविधाओं के अलावा ट्रेनिंग वर्कशॉप, क्लासरूम, डॉरमेट्री और प्रशासनिक इमारतें मौजूद हैं।

यह सुविधा वर्ष 1952 में फिलिस्तीन में यूएनआरडब्ल्यूए के शुरुआती केंद्रों में से एक के तौर पर स्थापित की गई थी। यहां करीब 270 छात्र 16 व्यावसायिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण लेते हैं। हर साल लगभग 250 से 300 छात्र इस केंद्र से अपना प्रशिक्षण पूरा करते हैं।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब यूएनआरडब्ल्यूए को लेकर इज़राइल और संयुक्त राष्ट्र के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। इज़राइली संसद ने 2024 में ऐसे कानून को मंजूरी दी थी, जिसके तहत इज़राइल के अंदर यूएनआरडब्ल्यूए की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने और एजेंसी के कामकाज को सीमित करने का प्रावधान किया गया था। यह कानून पिछले साल लागू हुआ।

अक्टूबर, 2025 में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) ने भी दोहराया था कि इज़राइल को संयुक्त राष्ट्र की सुविधाओं, जिसमें यूएनआरडब्ल्यूए द्वारा संचालित परिसरों का भी शामिल हैं, की सुरक्षा और पवित्रता का सम्मान करना चाहिए और एजेंसी के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इज़राइल के विरोध के बावजूद यूएनआरडब्ल्यूए के मैंडेट को तीन साल के लिए बढ़ा दिया। इसके तहत एजेंसी को जून 2029 तक अपना काम जारी रखने की अनुमति मिली है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

असम में तीन करोड़ की हेरोइन बरामद, तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी। असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन कथित ड्रग...
राष्ट्रीय 
असम में तीन करोड़ की हेरोइन बरामद, तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

नेपाल बाढ़ में अब तक 158 शव बरामद, आज मिले 48 शव

काठमांडू। नेपाल के रसुवा की भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण लापता हुए लोगों में से नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़ में अब तक 158 शव बरामद, आज मिले 48 शव

एमपी में अगले 4 दिन बारिश, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले चार दिन बारिश का सिलसिला बने रहने की संभावना है। आज शनिवार...
मध्य प्रदेश 
एमपी में अगले 4 दिन बारिश, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली में महंगी हुई CNG, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हुई कीमत

ऑटो चालकों ने कहा- बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा
राष्ट्रीय  कारोबार  राज्य 
दिल्ली में महंगी हुई CNG, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हुई कीमत

नेपाल में बाढ़ की तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष ने नेपाल में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी और बाढ़ प्रभावितों तक मानवीय सहायता पहुंचाने की मांग की...
राष्ट्रीय  राज्य 
नेपाल में बाढ़ की तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश

मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

जवाबी कार्रवाई में फारूक घायल; साथी कासिम भी दबोचा गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

बकरीद पर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की निर्मम हत्या

यूपी: यूपी के मेरठ में सरूरपुर के डाहर गांव में शुक्रवार रात साढे़ आठ बजे सालिम उर्फ मन्नू (25) की...
उत्तर प्रदेश 
बकरीद पर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की निर्मम हत्या

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री

जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
उत्तर प्रदेश 
सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री

चेन स्नैचर को पकड़ने में यातायात आरक्षी नवीन चौधरी ने दिखाया अदम्य साहस

लखनऊ। रक्षाबंधन के अवसर पर राजधानी लखनऊ में यातायात ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने कर्तव्य और साहस की मिसाल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चेन स्नैचर को पकड़ने में यातायात आरक्षी नवीन चौधरी ने दिखाया अदम्य साहस