नेपाल त्रासदी : 469 लोगों की मौत और 2381 लापता, तबाही का खतरा बरकरार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल में विनाशकारी भोटेकोशी बाढ़ के बाद तबाही का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह तक आठ जिलों से 469 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 2,381 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

लापता लोगों में 644 विदेशी नागरिक शामिल हैं। इस बीच अधिकारियों ने एक और संभावित बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी की है।

नेपाल में जल प्रलय, कम से कम 157 लोगों की मौत ये खबर भी पढ़े : नेपाल में जल प्रलय, कम से कम 157 लोगों की मौत

सैटेलाइट तस्वीरों में रसुवागढ़ी के ऊपर ल्हेन्डे धारा के रुकने और वहां एक झील बनने के संकेत मिले हैं। यदि यह प्राकृतिक बांध टूटता है तो निचले इलाकों में फिर से भारी बाढ़ आ सकती है।

नेपाल पुलिस के अनुसार, अब तक आठ ज़िलों से शव बरामद किए गए हैं, जिनमें सबसे ज़्यादा संख्या चितवन (178) और नवलपरासी ईस्ट (110) में है।

चितवन में शवों की पहचान शुरू हो गई है, जबकि रसुवा में खोज अभियान तेज़ कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि 2,381 लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चला है, जिनमें 644 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

इनमें 178 भारतीय, 65 अमेरिकी, 53 यूक्रेनी, 51 मलेशियाई, 35 ऑस्ट्रेलियाई, 33 ब्रिटिश और 25 कनाडाई नागरिक शामिल हैं। विदेश में रहने वाले 127 नेपाली नागरिक भी लापता हैं जो यहाँ घूमने आए थे।

नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीआरआरएमए) ने चेतावनी दी है कि भले ही बाढ़ का तत्काल असर कम हो रहा हो, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। गुरुवार को ली गई एक सैटेलाइट तस्वीर में रसुवागढ़ी के ऊपर ल्हेन्डे धारा के रुकने और एक झील बनने का पता चला।

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बांध टूटने से एक और बड़ी बाढ़ आ सकती है और ल्हेन्डे, भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों के किनारे नीचे की ओर रहने वाले लोगों से नदी के जलस्तर पर नज़र रखने और चेतावनियों पर ध्यान देने का आग्रह किया।

सरकार ने खोज, बचाव, राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए 13,295 सुरक्षाकर्मी और 15 हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। इस तैनाती में 7,250 नेपाल पुलिस, 4,200 नेपाली सेना और 1,845 आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवान शामिल हैं।

एनडीआरआरएमए के शुरुआती आंकड़ों में 1,976 लोगों को बचाने की बात कही गई है।

एनडीआरआरएमए के मुताबिक, यह आपदा 26 अगस्त को आई, जब नेपाल-चीन सीमा के पास बर्फ और चट्टान का एक बड़ा हिस्सा ढह गया।

इससे लगभग एक वर्ग किलोमीटर का इलाका प्रभावित हुआ और 5.2 तीव्रता के भूकंप जैसा झटका महसूस किया गया। इस घटना के कारण भारी मात्रा में पानी भोटेकोशी और त्रिशूली नदी प्रणालियों में बह गया, जिससे बड़े पैमाने पर तबाही हुई।

फिलहाल, सड़क और बिजली व्यवस्था को ठीक करने के साथ-साथ राहत कार्य भी जारी है। धुंचे-ग्रांग, बिदुर-त्रिशूली-धुंगे और बैरेनी-मुगलिन हिस्सों में भारी मशीनरी तैनात की गई है, जबकि देवीघाट में रुकावट को हटा दिया गया है।

सरकार ने तत्काल राहत के लिए रसुवा और नुवाकोट में एक करोड़ रुपये और धाडिंग को 50 लाख रुपये जारी किए हैं। भोजन, पानी, टेंट, कंबल, सोलर लैंप, जनरेटर और पावर बैंक जैसी आपातकालीन सामग्रियां बांटी जा रही है।

ईंधन की आपूर्ति भी जारी है और प्रभावित इलाकों में 18,000 लीटर डीजल और पेट्रोल भेजा गया है। इस बीच, काठमांडू घाटी के अस्पतालों में 60 घायल लोगों का इलाज चल रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आरपीएफ ने बाल संरक्षण को लेकर आयोजित गोष्ठी में लिया हिस्सा, जीआरपी के साथ स्टेशन पर की निगरानी

देवरिया। बाल संरक्षण एवं अपराध नियंत्रण को लेकर गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह में मासिक गोष्ठी आयोजित हुई।...
उत्तर प्रदेश 
   आरपीएफ ने बाल संरक्षण को लेकर आयोजित गोष्ठी में लिया हिस्सा, जीआरपी के साथ स्टेशन पर की निगरानी

स्टेशन परिसर में लावारिस मिला एलईडी लाइट स्टिक, आरपीएफ ने कब्जे में लिया

देवरिया। रेलवे स्टेशन देवरिया सदर परिसर में आपराधिक निगरानी के दौरान आरपीएफ को एक लावारिस पैकेट मिला। तलाशी लेने पर...
उत्तर प्रदेश 
   स्टेशन परिसर में लावारिस मिला एलईडी लाइट स्टिक, आरपीएफ ने कब्जे में लिया

थाना मोहब्बतपुर पइंसा में नवनिर्मित जनसुनवाई हॉल का उद्घाटन, फरियादियों को मिलेगा बेहतर और व्यवस्थित माहौल

कौशाम्बी। जिले में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने थाना मोहब्बतपुर पइंसा परिसर में नवनिर्मित जनसुनवाई हॉल का उद्घाटन किया। जनसुनवाई हॉल...
उत्तर प्रदेश 
थाना मोहब्बतपुर पइंसा में नवनिर्मित जनसुनवाई हॉल का उद्घाटन, फरियादियों को मिलेगा बेहतर और व्यवस्थित माहौल

नेपाल त्रासदी : 469 लोगों की मौत और 2381 लापता, तबाही का खतरा बरकरार

काठमांडू। नेपाल में विनाशकारी भोटेकोशी बाढ़ के बाद तबाही का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह तक आठ जिलों...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल त्रासदी : 469 लोगों की मौत और 2381 लापता, तबाही का खतरा बरकरार

नेपाल की तबाही पर चीन का दावा, ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़

काठमांडू। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा है कि नेपाल में आई मौजूदा आपदा का कारण...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल की तबाही पर चीन का दावा, ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़

उत्तर प्रदेश

आरपीएफ ने बाल संरक्षण को लेकर आयोजित गोष्ठी में लिया हिस्सा, जीआरपी के साथ स्टेशन पर की निगरानी

देवरिया। बाल संरक्षण एवं अपराध नियंत्रण को लेकर गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह में मासिक गोष्ठी आयोजित हुई।...
उत्तर प्रदेश 
   आरपीएफ ने बाल संरक्षण को लेकर आयोजित गोष्ठी में लिया हिस्सा, जीआरपी के साथ स्टेशन पर की निगरानी

स्टेशन परिसर में लावारिस मिला एलईडी लाइट स्टिक, आरपीएफ ने कब्जे में लिया

देवरिया। रेलवे स्टेशन देवरिया सदर परिसर में आपराधिक निगरानी के दौरान आरपीएफ को एक लावारिस पैकेट मिला। तलाशी लेने पर...
उत्तर प्रदेश 
   स्टेशन परिसर में लावारिस मिला एलईडी लाइट स्टिक, आरपीएफ ने कब्जे में लिया

थाना मोहब्बतपुर पइंसा में नवनिर्मित जनसुनवाई हॉल का उद्घाटन, फरियादियों को मिलेगा बेहतर और व्यवस्थित माहौल

कौशाम्बी। जिले में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने थाना मोहब्बतपुर पइंसा परिसर में नवनिर्मित जनसुनवाई हॉल का उद्घाटन किया। जनसुनवाई हॉल...
उत्तर प्रदेश 
थाना मोहब्बतपुर पइंसा में नवनिर्मित जनसुनवाई हॉल का उद्घाटन, फरियादियों को मिलेगा बेहतर और व्यवस्थित माहौल

मीरजापुर: प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के बहरामगंज मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर घरेलू बिजली का प्लग लगाना एक अधेड़ के लिए जानलेवा...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत