ईद मीलादुन्नबी के उपलक्ष्य में हुआ जलसा, मुफ्ती राहिल ने लोगों को खिताब किया
ब्यूरो रिपोर्ट
शाहजहांपुर। नगर में ककरा स्थित मोहल्ला मामूडी में ईद मीलादुन्नबी के उपलक्ष्य में महफिल-ए-मीलाद का आयोजन किया गया। जिसमें अल्लाह के एहकाम और रसूले पाक की सुन्नतों पर अमल करने और मोमिन बनकर जिंदगी गुजारने पर जोर दिया गया। बीती रात महफिल का आगाज तिलावते कुरआन ए पाक से हुआ। हाज़रीन से खिताब करते हुए शहर पेश इमाम हुजूर अहमद मंजरी ने कहा कि अल्लाह तआला ने कुरआन-ए-पाक में अपने बंदों को कामयाब जिंदगी गुजारने का हुक्म दिया है, जो लोग अल्लाह के हुक्म और रसूल-ए-पाक की सुन्नतों पर चलते हुए अपनी जिंदगी गुजारते हैं, वही दुनिया और आखिरत में कामयाब होते हैं। मुफ्ती राहिल ने कहा कि सभी मुसलमान अपने दिलों में रसूले पाक की मोहब्बत कायम रखें। इश्क-ए-नबी से ही खुशहाली और तरक्की मुमकिन है। इस दौरान नात ख़्वां मोहम्मद इरशाद खां ने नात व मनकबत पेश की। आखिर में शहर पेश इमाम हुजूर अहमद मंजरी ने मुल्क की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की गई। हाज़रीन में शिरीनी बांटी गई। इस मौके पर सैय्यद मुबारक अली, डॉ ज़ावेद मंसूरी, अनीस मंसूरी, अरीफ मंसूरी, साबी, चांद मोहम्मद, ताज उद्दीन सहित आदि का विशेष योगदान रहा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।
