हिन्दी को सर्वोत्तम स्थान मिलेगा: दिनेश शर्मा

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। हिन्दी को सर्वोत्तम स्थान मिलेगा किन्तु इसके लिए सबसे अधिक आवश्यकता मानसिक गुलामी को दूर करने की है। यह बात राष्ट्रधर्म कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमन्त्री दिनेश शर्मा ने कही। शर्मा ने कहा कि हिन्दी को लेकर विभिन्न स्तरों पर महत्त्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब वे प्रदेश के शिक्षा मंत्री थे तो उन्होंने अपने मंत्रालय में सारा कार्य हिन्दी भाषा में ही करवाया था। उल्लेखनीय है कि यह विचार गोष्ठी- राजभाषा हिन्दी-संवैधानिक और वर्तमान स्थिति- पर आयोजित की गयी थी। शर्मा ने कहा कि राज्यसभा सांसद बनने के बाद उनके प्रयास से 20 विभागों में पत्राचार हिन्दी भाषा में ही किया जा रहा है। जिन्हें हिन्दी नहीं आती है उन्हें सिखाने के लिए प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किये गये हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अब आवश्यकता इस बात की है कि इण्टर तक संस्कृत भाषा को अनिवार्य किया जाये।

राष्ट्रधर्म के प्रभारी निदेशक सर्वेश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि संविधान के अनुसार 1965 तक हिन्दी भाषा लागू होनी थी किन्तु तत्कालीन गृहमंत्री ने त्रिभाषा फार्मूला देकर हिन्दी को कमजोर करने का कार्य किया। इससे  उसको उचित स्थान आज तक नहीं मिल सका। गोष्ठी में सात सूत्री प्रस्ताव पारित किया गया। गोष्ठी में बाबूलाल शर्मा, जय प्रकाश पाण्डेय, डॉ. संतोष कुमार तिवारी, डॉ. ओमप्रकाश, संगीता शुक्ला, सौरभ मालवीय व अन्य उपस्थित थे।

संगठन की मजबूती के लिए संवाद 30 को  ये खबर भी पढ़े : संगठन की मजबूती के लिए संवाद 30 को 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

फार्मर आईडी जनरेशन में लखनऊ मण्डल  आगे:  मण्डलायुक्त 

  लखनऊ। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने मण्डल में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में  कहा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फार्मर आईडी जनरेशन में लखनऊ मण्डल  आगे:  मण्डलायुक्त 

अजय बोले मैं शाकाहारी हूं, सीएम को लिखा पत्र 

लखनऊ। अयोध्या में मछली भोज का विवाद थंमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय बोले मैं शाकाहारी हूं, सीएम को लिखा पत्र 

एकल विद्यालय की बहनों ने थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी

मोहनलालगंज, लखनऊ । एकल विद्यालय की बहनों ने गुरूवार को मोहनलालगंज एसीपी कार्यालय समेत मोहनलालगंज,निगोहां,नगराम थानों में पहुँचकर एसीपी व...
उत्तर प्रदेश 
एकल विद्यालय की बहनों ने थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी

नर्सरी से इंटर तक हर बच्चे को मिलेगी डिजिटल शिक्षा 

लखनऊ।  विद्यालय की चारदीवारी से आगे हर बच्चे तक डिजिटल शिक्षा की पहुंच बनायी जा रही है। इसी कड़ी में...