मानसिक दिव्यांग महिलाओं व बच्चियों के साथ ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने मनाया रक्षाबंधन

राखी बांधकर बांटी खुशियां, मनोरंजक गतिविधियों और सम्मान से खिले चेहरे; जरूरत की राशन सामग्री भी भेंट की

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। रक्षाबंधन केवल कलाई पर बांधी जाने वाली राखी का पर्व नहीं, बल्कि स्नेह, सम्मान, विश्वास और अपनत्व के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर है। इसी भावना के साथ ईश वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से 26 अगस्त को वृंदावन कॉलोनी स्थित पॉल मर्सी होम (दया सदन) में मानसिक दिव्यांग महिलाओं और बच्चियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता और उल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संरक्षक जितेंद्र सिंह एवं सरिता सिंह ने किया। इस दौरान महिलाओं और बच्चियों ने एक-दूसरे को राखी बांधी और पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य उन महिलाओं और बच्चियों के साथ त्योहार की खुशियां बांटना रहा, जिनके जीवन में अपनों का साथ और त्योहारों की खुशियां कई बार अधूरी रह जाती हैं।

दो कुंतल मिठाई, 180 लीटर तेल नष्ट  ये खबर भी पढ़े : दो कुंतल मिठाई, 180 लीटर तेल नष्ट 

कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चियों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उनके उत्साह को बढ़ाने के लिए चार महिलाओं को ‘प्यारी राखी बहना’ तथा एक महिला को ‘राखी स्टार’ के विशेष सम्मान से नवाजा गया। सम्मान मिलने पर महिलाओं और बच्चियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया।

कार्यक्रम में जीएस विरदी और पवन सिंह ने मधुर गीत-संगीत की प्रस्तुति देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। गीतों की धुन पर महिलाओं और बच्चियों ने जमकर आनंद लिया। उनकी मुस्कान और उत्साह ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया।

इस अवसर पर महिलाओं और बच्चियों को बंद-मक्खन, हलुआ-चना, फल और मिठाई आदि खिलाई गई। संस्था की ओर से जरूरत के लिए राशन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। इसमें 50 किलो आटा, 60 किलो चावल, 30 किलो दाल, 18 लीटर तेल, 17 किलो चीनी और 18 किलो पोहा समेत अन्य आवश्यक सामग्री शामिल रही।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि इन महिलाओं और बच्चियों के साथ समय बिताना ही रक्षाबंधन की सबसे बड़ी खुशी रही। राखी की छोटी सी डोर ने केवल कलाई को नहीं बांधा, बल्कि स्नेह, सम्मान और अपनत्व के रिश्तों को भी मजबूत किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नूतन वर्मा, शिखा, वीना बेबोट, रागिनी तिवारी, जीएस विरदी, पवन सिंह, गिरीश कुमार सिंह, एसपी मिश्रा, बीके सिन्हा, कमल सेन सहित अनेक सहयोगियों का योगदान रहा। पेंशनर क्लब से जीतबहादुर पुरी, सुभाष चंद्र मिश्रा और एसके पाण्डे ने भी सहयोग किया। इसके अलावा अश्वनी, संजय वर्मा एवं उनके पिता मुन्ना लाल वर्मा, राकेश मिश्रा, निशांत सिंह, हिमांशु, अमर सिंह, मनोज सिंह, मानसी उपाध्याय और भारती ठाकुर समेत अन्य लोगों की भी सहभागिता रही।

कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ सदस्य, समाजसेवी और मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि रिश्ते केवल खून से नहीं, बल्कि भावनाओं और संवेदनाओं से भी बनते हैं।

ईश वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि संस्था का प्रयास है कि त्योहारों की खुशियां उन लोगों तक पहले पहुंचें, जिनके जीवन में खुशियों की कमी है। किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सेवा का सबसे सुंदर रूप है और मानवता का सबसे सच्चा उत्सव भी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

फार्मर आईडी जनरेशन में लखनऊ मण्डल  आगे:  मण्डलायुक्त 

  लखनऊ। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने मण्डल में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में  कहा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फार्मर आईडी जनरेशन में लखनऊ मण्डल  आगे:  मण्डलायुक्त 

अजय बोले मैं शाकाहारी हूं, सीएम को लिखा पत्र 

लखनऊ। अयोध्या में मछली भोज का विवाद थंमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय बोले मैं शाकाहारी हूं, सीएम को लिखा पत्र 

एकल विद्यालय की बहनों ने थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी

मोहनलालगंज, लखनऊ । एकल विद्यालय की बहनों ने गुरूवार को मोहनलालगंज एसीपी कार्यालय समेत मोहनलालगंज,निगोहां,नगराम थानों में पहुँचकर एसीपी व...
उत्तर प्रदेश 
एकल विद्यालय की बहनों ने थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी

नर्सरी से इंटर तक हर बच्चे को मिलेगी डिजिटल शिक्षा 

लखनऊ।  विद्यालय की चारदीवारी से आगे हर बच्चे तक डिजिटल शिक्षा की पहुंच बनायी जा रही है। इसी कड़ी में...