मां चंद्रिका देवी में धूमधाम से मनाया गया नीरज सिंह का जन्मदिन
मंदिर परिसर में 101 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान किया संपन्न
- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के जन्मदिन पर हुआ भव्य भंडारा
लखनऊ। गुरुवार बक्शी का तालाब स्थित प्रसिद्ध मां चंद्रिका देवी धाम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह का जन्मदिन मनाया गया। यह आयोजन बीकेटी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामेंद्र सिंह (मोनू) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पहुंचे।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में 101 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। कार्यक्रम में नीरज सिंह के दीर्घायु, स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना करते हुए मां चंद्रिका देवी से प्रार्थना की गई। अनुष्ठान के बाद 101 ब्राह्मणों को विधिवत भोज कराया गया। जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा, जहां श्रद्धालुओं ने मां चंद्रिका देवी के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजक रामेंद्र सिंह (मोनू) ने इस अवसर को धार्मिक स्थल पर सेवा और पूजा-अर्चना के साथ जन्मदिन मनाने का विशेष अवसर बताया। उन्होंने मां चंद्रिका देवी से नीरज सिंह के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। इस कार्यक्रम में सुमित, सौरभ, दुर्गेश, मनीष सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
