नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगतआपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी-डीएम

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर,।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशानुसार नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के कारण जनपद संत कबीर नगर के कई नागरिकों के फंसे होने या लापता होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सहायता एवं समन्वय के लिए दिशा निर्देश और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
स्थानीय स्तर पर किसी भी लापता नागरिक की सूचना दर्ज कराने हेतु जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) अथवा कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम से संपर्क करें। जनपद संत कबीर नगर आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण टोल फ्री नम्बर-1070, 1077, टेलीफोन-05547-297227 है।
*जिला आपदा विशेषज्ञ का मो0न0 9598666578, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद मो0न0 9454415925, उप जिलाधिकारी मेंहदावल मो0न0 9454415926 एवं उप जिलाधिकारी धनघटा मो0न0 9454415927 है।*
लापता व्यक्ति की सूचना दर्ज कराने हेतु आवश्यक जानकारी जिला प्रशासन को सूचना देते समय लापता नागरिक का विवरण पूरा नाम, आयु, लिंग, आधार कार्ड नंबर और स्थायी पता (ग्राम/मोहल्ला, थाना, तहसील, जनपद संत कबीर नगर), नेपाल में अंतिम लोकेशन व्यक्ति नेपाल के किस शहर/स्थान (जैसे काठमांडू, पोखरा, मुस्तांग आदि) गया था और आखिरी बार कब बात हुई थी, संपर्क विवरण लापता व्यक्ति का मोबाइल नंबर और नेपाल में रुका हुआ संभावित होटल/गाइड का विवरण, सूचना दाता की जानकारी सूचना देने वाले रिश्तेदार/परिचित का नाम, मोबाइल नंबर और लापता व्यक्ति से संबंध का उल्लेख करे। 
जिलाधिकारी ने नेपाल आपदा से सम्बंधित जनपद के परिजनों/व्यक्तियों से अपील किया है कि अफवाहों से बचें, सोशल मीडिया पर फैल रही असत्यापित खबरों पर ध्यान न दें। केवल जिला प्रशासन या भारतीय दूतावास की आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें। स्थानीय पुलिस/तहसीलदार को सूचित करें, अपने निकटतम थाने या तहसील कार्यालय में जाकर लापता व्यक्ति का विवरण तुरंत दर्ज कराएं ताकि इसे राज्य स्तरीय राहत आयुक्त कार्यालय के माध्यम से विदेश मंत्रालय को भेजा जा सके।
उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप/नेटवर्क चेकिंग नेपाल में कई स्थानों पर नेटवर्क बाधित हो सकता है। यदि फोन न लग रहा हो, तो इंटरनेट आधारित मैसेजिंग ऐप्स (WhatsApp/Telegram) पर संदेश भेजकर प्रतीक्षा करें। यदि लापता व्यक्ति की अंतिम लोकेशन या यात्रा का विवरण उपलब्ध है, तो सही हेल्पलाइन से जुड़ने में सहायता हो सकती है।
 
लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना-पृथ्वीराज की दिखी दमदार झलक

‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी: करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने 31 अगस्त को आने वाले ट्रेलर के लिए...
मनोरंजन 
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना-पृथ्वीराज की दिखी दमदार झलक

सौम्या उन महिलाओं की आवाज़ जो कभी अपनी बात नहीं कह पाईं: देबचंद्रिमा

ये फितूर तेरा में सौम्या का सफर अब एक ऐसे पड़ाव पर पहुँच रहा है, जहाँ उसके लिए आगे बढ़ना...
मनोरंजन 
सौम्या उन महिलाओं की आवाज़ जो कभी अपनी बात नहीं कह पाईं: देबचंद्रिमा

नेपाल में तबाही के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा, कुरसेला में प्रशासन अलर्ट

कुरसेला, कटिहार। नेपाल में हुई भारी तबाही के बाद बिहार में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नेपाल से...
बिहार 
नेपाल में तबाही के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा, कुरसेला में प्रशासन अलर्ट

टोटो की सीट फाड़ने के विवाद में 13 वर्षीय बच्ची की मौत, एक गिरफ्तार

घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल समेली, कटिहार। पोठिया थाना क्षेत्र की शब्दा पंचायत के रुचदेव...
बिहार 
टोटो की सीट फाड़ने के विवाद में 13 वर्षीय बच्ची की मौत, एक गिरफ्तार

नेपाल आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

लखनऊ। नेपाल में बाढ़ व प्राकृतिक आपदा के बीच उत्तर प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
नेपाल आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

उत्तर प्रदेश

29 अगस्त से बदायूं-घटपुरी मार्ग रहेगा बंद

बदायूं। वरिष्ठ खंड अभियंता/रेलपथ पूर्वाेत्तर रेलवे सुमित शेखर ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि समपार संख्या-270ए, मध्य स्टेशन...
उत्तर प्रदेश 
29 अगस्त से बदायूं-घटपुरी मार्ग रहेगा बंद

नेपाल में भयंकर बाढ़ की सूचना के दृष्टिगत जनपदवासियों को किया गया सचेत

बदायूं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने  बताया कि शासन द्वारा अवगत कराया गया है कि नेपाल...
उत्तर प्रदेश 
नेपाल में भयंकर बाढ़ की सूचना के दृष्टिगत जनपदवासियों को किया गया सचेत

हत्या के प्रयास में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

रितिक श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
हत्या के प्रयास में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल