नेपाल में तबाही के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा, कुरसेला में प्रशासन अलर्ट

नेपाल से आने वाले पानी को लेकर कोसी-गंगा के जलस्तर पर नजर, अंचलाधिकारी ने तटबंधों का किया निरीक्षण

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

कुरसेला, कटिहार। नेपाल में हुई भारी तबाही के बाद बिहार में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नेपाल से आने वाले पानी के कारण कोसी और गंगा समेत अन्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। निचले इलाकों और तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड में प्रशासनिक एवं जल संसाधन विभाग की टीम ने तटबंध क्षेत्र का निरीक्षण किया। 

अंचल अधिकारी अनुपम, जल संसाधन विभाग के एसडीओ अमित कुमार एवं जेई ने संयुक्त रूप से बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए निचले इलाकों और मधेली बांध का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तटबंधों की मजबूती, संवेदनशील स्थानों तथा जलस्तर की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। मौके पर मौजूद कर्मियों को तटबंधों पर लगातार निगरानी बनाए रखने और किसी भी तरह की असामान्य स्थिति की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को देने का निर्देश दिया गया। 

स्कूली बच्चों से भरी बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बच्चे घायल ये खबर भी पढ़े : स्कूली बच्चों से भरी बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बच्चे घायल

अधिकारियों के निरीक्षण में फिलहाल राहत की बात सामने आई है। गुमटी टोला से बरंडी तक का लिंक बांध तथा बरंडी का दायां तटबंध सुरक्षित पाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। 

बताया गया कि कुरसेला क्षेत्र में पहले से ही कोसी और गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। कई गांवों में जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ी हुई है। ऐसे में नेपाल से आने वाले अतिरिक्त पानी की आशंका ने प्रशासन के साथ-साथ ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ा दी है।  फिलहाल प्रशासन की नजर नदियों के जलस्तर और तटबंधों की स्थिति पर लगातार बनी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लोक अदालत की तैयारियाँ शुरू, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आहुत की बैठक*। 

संत कबीर नगर, 27 अगस्त 2026(सूचना विभाग)। मा0 जनपद न्यायाधीश श्री रणधीर सिंह के निर्देशन मे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती...
उत्तर प्रदेश 
लोक अदालत की तैयारियाँ शुरू, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आहुत की बैठक*। 

डीएम की अध्यक्षता में विकास कार्यों/योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सीएमआईएस पोर्टल पर रैंकिंग एवं प्रगति के आधार पर विकास...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में विकास कार्यों/योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित किया जाय-डीएम

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सी0एम0आई0एस0 पोर्टल पर रैकिंग एवं प्रगति के आधार पर आई0जी0आर0एस0,...
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित किया जाय-डीएम

केजीएमयू में खेलो इंडिया पर हुआ संवाद

— केंद्रीय राज्य मंत्री ने नशे से दूर व खेल को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का दिया संदेश
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में खेलो इंडिया पर हुआ संवाद

गंगा तट पर गूंजे वेद मंत्र, परमार्थ निकेतन में जीवंत हुई ऋषि परंपरा

गंगा की निर्मल धारा संग बह रही संस्कारों और संस्कृति की गंगा ऋषिकेश। श्रावण मास की पावन बेला में हिमालय...
उत्तराखंड 