नेपाल के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा, अमित शाह ने सीएम से की बात
नेपाल में मूसलाधार बारिश और ग्लेशियर फटने का खतरा बिहार की ओर बढ़ा
- केंद्र सरकार अलर्ट
नई दिल्ली। नेपाल में मूसलाधार बारिश और ग्लेशियर फटने की घटनाओं के कारण बिहार में बाढ़ के खतरे को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से फोन पर बातचीत की। उन्होंने राज्य में संभावित संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
गृह मंत्री ने स्थिति से निपटने और किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू करने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को भी सक्रिय किया है। केंद्र सरकार बिहार की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकता के अनुसार राज्य को अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
