अभिभावक बने योगी, प्रभुदेई, मिठाना व खातून को याद आया मायका!

आजीवन निशुल्क रोडवेज बस सेवा की सौगात पाते ही बुजुर्ग महिलाओं का भर आया मन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रवि गुप्ता

  • उम्र के इस पड़ाव पर रक्षाबंधन बना खास, काशी-मथुरा-अयोध्या की तीर्थ यात्रा होगी सुलभ
  • सीएम योगी का ऐलान, अक्टूबर तक 50 हजार छात्राओं को स्कूटी का दिया जायेगा उपहार

लखनऊ। कहने को तो बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान सभागार में आयोजित यूपी रोडवेज के भव्य कार्यक्रम में मंच से एक ओर कहीं कोई राजनेता विपक्षी दलों पर तंज कस रहे थे, वहीं कुछ प्रतिनिधि सरकारी योजनाओं और उनसे जुड़ी उपलब्धियों को गिनाने में लगे थे...लेकिन इसी बीच जब सूबे के मुखिया योगी के हाथों लखनऊ व सीतापुर, उन्नाव आदि आसपास के ग्रामीण इलाकों की बुजुर्ग महिलाओं ने आजीवन निशुल्क रोडवेज बस सफर का स्मार्ट कार्ड पाया तो, उनके चेहरे का हाव भाव और उनके रुंधे गले में शायद कुछ यही शब्द बाहर निकलने को आ रहे थे और एक क्षण यह वातावरण यही कह रहा था कि मानो आज ये सारी महिलायें जैसे रक्षाबंधन के मौके पर अपने मायके आईं हैं और भाई स्वरूप अभिभावक बने सीएम योगी उन्हें बड़े ही सम्मान के साथ जूट का एक बैग जिसमें एक खादी साड़ी और मिठाई डिब्बा देते हुए उनका कुशलक्षेम भी पूछते नजर आये।

ऐसे में सीएम योगी से संवाद के दौरान कई महिलाएं भावुक हो गईं और बोलीं कि अब उन्हें यात्रा के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अयोध्या, काशी या प्रदेश में कहीं और जाने के लिए किराये की चिंता नहीं करनी होगी। गोसाईंगंज की गणेश देवी ने मुख्यमंत्री की इस पहल पर खुशी जताते हुए कहा कि अब वह निश्चिंत होकर यात्रा कर सकेंगी। राजरानी ने कहा कि अब जहां जाने की इच्छा होगी, वहां जा सकेंगी। म्लखनऊ के निजामपुर की मिठाना देवी ने कहा कि योगी सरकार ने ऐसी सुविधा दी है कि अब यात्रा के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। 

स्कूलों की पढ़ाई देखने यूपी पहुंचे 70 विदेशी प्रतिनिधि  ये खबर भी पढ़े : स्कूलों की पढ़ाई देखने यूपी पहुंचे 70 विदेशी प्रतिनिधि 

222

वहीं लखनऊ में रहने वाली और गाजीपुर निवासी शम्मी ने सीएम योगी को मुबारकबाद देते हुए कहा कि अब गांव से राजधानी आने जाने में काफी राहत मिलेगी। इसी बीच सीएम योगी ने आगामी अक्टूबर तक 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देने का एलान किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी हर योजना बेटियों को केंद्र में रखकर बनाई गई है।उन्होंने कहा कि यूपी की डबल इंजन सरकार की हर एक योजना बेटियों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। 

मुंशी पुलिया की रहने वाली और नारी शिक्षा निकेतन पीजी कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजली श्रीवास्तव ने कहा कि वह रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने जाएंगी और मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ लेंगी। जानकीपुरम की आस्था राजपूत ने बताया कि वह अपनी मां के साथ राखी बांधने जाएंगी और दोनों इस सुविधा का लाभ उठाएंगी। लायका खातून ने भी मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब हमारा सफर आसान हो गया है। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

केजीएमयू: हेमेटोलॉजी में मरीज के तीमारदार से अभद्रता का आरोप 

— मरीज शैलेश दुबे की महिला रिश्तेदार ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप 
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: हेमेटोलॉजी में मरीज के तीमारदार से अभद्रता का आरोप 

लखनऊ जं. पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 70 कर्मचारियों की जांच

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रमेश चन्द्र के...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ जं. पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 70 कर्मचारियों की जांच

महिलाओं के लिए मुफ्त बस योजना तकनीकी रूप से पहले दिन फेल

-टिकट बुक करने पर पैसा मांगने लगी वेबसाइट 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिलाओं के लिए मुफ्त बस योजना तकनीकी रूप से पहले दिन फेल

शादी का झांसा देकर यौन शोषण, धर्म परिवर्तन का आरोप 

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर गैर धर्म का युवक दो साल तक उसका यौन...