लखनऊ में मूसलाधार बारिश: मरीन ड्राइव में भरा दो फ़ीट पानी
शाम तीन से पांच हुई बारिश से कई इलाके सराबोर
- लक्ष्मण मेला मैदान और बैकुंठ धाम के बीच पुल की सड़क क्षतिग्रस्त
लखनऊ। बुधवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही थी। सुबह से काले घने बादल छाए थे। करीब 15 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चल रही थीं। हुसैनगंज, चौक, गोमती नगर, सरोजनी नगर और रहीमाबाद इलाके में रिमझिम बारिश हुई थी। दोपहर करीब 3 से शाम 5 बजे तक चिनहट, कमता, गोमतीनगर के विभूति खंड, विशाल खंड, मलिहाबाद, बंथरा, सरोजनी नगर में मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग ने रात तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ये खबर भी पढ़े : प्राचीन पांडुलिपियां अतीत की जीवित आवाज, इनके संरक्षण से अगली पीढ़ी तक पहुंचेगी ज्ञान की विरासतदो घंटे मूसलाधार बारिश के दौरान घने काले बादल से दिन में अंधेरा छा गया। डीपर, वाइपर और हेडलाइट जलाकर गाड़ियां चलीं। भीगने से बचने के लिए लोग फ्लाईओवर के नीचे छिप गए। जलभराव के कारण तिराहे-चौराहे और अंडरपास जाम हो गए। लक्ष्मण मेला मैदान और बैकुंठ धाम के बीच पुल की सड़क बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी मरम्मत का काम जारी है। मरीन ड्राइव में करीब दो फीट पानी भर गया। लोगों को पानी में घुसकर निकलना पड़ा।

मंगलवार को सुबह से रात तक शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई थी। अधिकतम तापमान 30.4°C रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 3.3°C कम रहा। दिनभर आर्द्रता 80 से 94% के बीच रही। मानसून में अभी तक 450.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 478.1 मिलीमीटर है। इस दौरान सामान्य से 6 फीसदी कम बरसात हुई है। सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा है।
न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा है। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 72 फीसदी दर्ज किए गए हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पास बने कम दबाव के क्षेत्र और यूपी के ऊपर सक्रिय मानसूनी हवाओं के असर से अगले 24 घंटे में दक्षिण-पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
लखनऊ और आसपास के इलाकों में अगले 2 दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी यूपी में पछुआ हवाएं चलने से बारिश की रफ्तार धीरे-धीरे कम होने लगेगी। मानसून को देखते हुए अलर्ट बेचारी किया गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
