राखी निर्माण में पायल अव्वल, 34 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन
सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
मोहनलालगंज,लखनऊ। नगराम क्षेत्र के बहरौली स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में मगंलवार को राखी निर्माण प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें कक्षा 6 से 8 तक के 34 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर रंग-बिरंगे धागों, मोतियों व कागज से आकर्षक राखियां बनाईं।
प्रतियोगिता में कक्षा 8ए की पायल ने प्रथम, कक्षा 6ए की प्रिया गोस्वामी ने द्वितीय, काजल ने तृतीय, मंजली ने चतुर्थ तथा कक्षा 8बी के रेवांश ने पांचवां स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने विजेताओं को शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अमित कुमार ने किया। इस दौरान प्रियंका वर्मा, अंजू वर्मा, लक्ष्मी चौहान, गरिमा देवी व श्रीकांत ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
