पाकिस्तान के अस्पताल में लगी आग, दर्दनाक हादसे मे 15 शिशुओं की मौत

15 नवजात शिशुओं ने गंवाई जान, सिर्फ एक को बचाया जा सका

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

इस्लामाबाद। राजधानी इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) के प्रसूति एवं स्त्री रोग वार्ड में बुधवार सुबह करीब 6ः45 बजे आग लगने से 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। पिम्स के अधिकारियों के अनुसार, घटना के समय वार्ड में 16 नवजात शिशु थे, इनमें से सिर्फ एक को बचाया जा सका। अस्पताल के एक एयर-कंडीशनर कंप्रेसर फटने से यह आग लगी।

द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जिला प्रशासन ने पुष्टि की कि वार्ड की तीसरी मंजिल पर लगी आग में 14 बच्चे पूरी तरह जल गए। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गए। बचाव अभियान में छह फायर ब्रिगेड गाड़ियों और चार एंबुलेंस ने हिस्सा लिया। हादसे की जांच के लिए अतिरिक्त उपायुक्त अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। समिति आग लगने का कारणों का पता लगाएगी।

ट्रंप-किम के बीच बढ़ी नजदीकी, बोले- बातचीत बहुत सकारात्मक रही ये खबर भी पढ़े : ट्रंप-किम के बीच बढ़ी नजदीकी, बोले- बातचीत बहुत सकारात्मक रही

अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद वार्ड को सील कर दिया गया। माता-पिता ने आरोप लगाया कि आग लगने के समय इनक्यूबेशन सेंटर में स्टाफ मौजूद नहीं था। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे की जांच कराने और जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह शोकाकुल माता-पिता के दुख में शामिल हैं।

जिला प्रशासन ने कहा है कि जांच समिति में इस्लामाबाद इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी और पिम्स के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। समिति 24 घंटे के अंदर अपनी रिपोर्ट देगी। बचाव टीम के सूत्रों ने अस्पताल में फायर सेफ्टी के इंतजाम को बेहद नाकाफी बताया।

सूत्रों के अनुसार, आग लगने की जगह पर पानी नहीं था, जबकि फायर होज से कपलिंग गायब थीं। आपात स्थिति में निकलने के रास्ते बंद थे। जब यह घटना हुई तो इनक्यूबेशन सेंटर में कोई डॉक्टर, वार्ड बॉय या दूसरा स्टाफ मौजूद नहीं था।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया

हिमाचल में ड्यूल बोर्ड से 10वीं का संयुक्त रिजल्ट 89.54% पहुंचा

परीक्षा परिणाम 60.27 प्रतिशत रहा धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को जुलाई माह में आयोजित मैट्रिक द्वितीय...
हिमाचल 
हिमाचल में ड्यूल बोर्ड से 10वीं का संयुक्त रिजल्ट 89.54% पहुंचा

मूसलाधार बारिश का कहर, दीवार के गिरने से पिता-पुत्री की माैत

पत्नी और तीन साल की बेटी गंभीर रूप से घायल बांदा। उत्तर प्रदेश में जनपद बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
मूसलाधार बारिश का कहर, दीवार के गिरने से पिता-पुत्री की माैत

स्विफ्ट कार की चेकिंग में खुला करोड़ों की डिजिटल मनी ट्रेल का राज

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा साइबर अपराध के हॉटस्पॉट और संभावित हॉटस्पॉट के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत...
उत्तराखंड 
स्विफ्ट कार की चेकिंग में खुला करोड़ों की डिजिटल मनी ट्रेल का राज

खुदाई के दौरान मिले चांदी के सिक्के, 500 साल पुराने होने का दावा

सिक्कों पर उर्दू की लिखावट  चंडीगढ़। मोहाली में पड़ने वाले खरड़ के नजदीक और श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के...
पंजाब 
खुदाई के दौरान मिले चांदी के सिक्के, 500 साल पुराने होने का दावा

उत्तर प्रदेश

जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया

मूसलाधार बारिश का कहर, दीवार के गिरने से पिता-पुत्री की माैत

पत्नी और तीन साल की बेटी गंभीर रूप से घायल बांदा। उत्तर प्रदेश में जनपद बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
मूसलाधार बारिश का कहर, दीवार के गिरने से पिता-पुत्री की माैत

छेड़खानी की शिकायत से मचा हड़कंप, जांच के घेरे में पूरा खेल

देवरिया। जिले के रामपुर कारखाना विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर कला (महुआबारी) से जुड़े विवाद में अब एक महिला की...
उत्तर प्रदेश 
छेड़खानी की शिकायत से मचा हड़कंप, जांच के घेरे में पूरा खेल

उतरौला में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की रौनक, जगह-जगह हुआ लंगरे आम

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की रौनक, जगह-जगह हुआ लंगरे आम