उतरौला में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की रौनक, जगह-जगह हुआ लंगरे आम

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता

उतरौला (बलरामपुर)। बारह रबीउल अव्वल की पूर्व संध्या पर मंगलवार को नगर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की धूम रही। इस पावन अवसर पर जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों के साथ लंगरे आम का अकीदत के साथ आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों अकीदतमंदों ने तबर्रुक हासिल किया।

​राजा बाजार में आमिल रहमानी, आकिब रहमानी, नोमान रहमानी, आसिफ खान, सुल्तान खान, सलमान, एडवोकेट गजनफर, अनवर, सुहैल कुरेशी, जुनैद कुरैशी, अफ़ज़ल, अकरम, शहबाज, आदिल रहमानी, शोयब अहमद हाशमी और तौसीफ हाशमी के संयुक्त प्रयास से भव्य चिकन बिरयानी के लंगर का आयोजन हुआ। यहाँ देर शाम तक लोगों का हुजूम उमड़ा रहा।

संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने से फैलता स्वाइन फ्लू: डाॅ दुबे ये खबर भी पढ़े : संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने से फैलता स्वाइन फ्लू: डाॅ दुबे

​वहीं दूसरी ओर, चांद मस्जिद के सामने रिजवान, कलीमुल्ला, सलमान रज़ा एवं सहयोगियों द्वारा लंगर में लजीज दाल-गोश्त का विशेष इंतेजाम किया गया, जहाँ सैकड़ों की तादाद में लोगों ने खाना खाया। ​आयोजकों ने बताया कि 12 रबीउल अव्वल का दिन इस्लाम धर्म के अंतिम पैगम्बर हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम) की यौमे विलादत (जन्म दिवस) का मुकद्दस मौका है। आप (स०) की आमद की खुशी में ही इस लंगर का अहतमाम किया गया है, ताकि भाईचारे का संदेश फैले और हर खास-ओ-आम इसमें शरीक हो सके।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सरकार की आमद मरहबा के नारों से गूंजा शाहजहांपुर, जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया

प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के रहे पुख्ता इंतजाम
सरकार की आमद मरहबा के नारों से गूंजा शाहजहांपुर, जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया

पाकिस्तान के अस्पताल में लगी आग, दर्दनाक हादसे मे 15 शिशुओं की मौत

इस्लामाबाद। राजधानी इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) के प्रसूति एवं स्त्री रोग वार्ड में बुधवार सुबह करीब...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के अस्पताल में लगी आग, दर्दनाक हादसे मे 15 शिशुओं की मौत

कंगना- तापसी पन्नू विवाद पर तापसी ने मीडिया को ठहराया जिम्मेदार

आगामी फिल्म 'गांधारी' के ट्रेलर लॉन्च पर दी तापसी ने टिप्पणी अभिनेत्री तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच पुराना...
मनोरंजन 
कंगना- तापसी पन्नू विवाद पर तापसी ने मीडिया को ठहराया जिम्मेदार

‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना वरिष्ठ महिलाओं के लिए बड़ी सौगात-प्रो. जयन्त खोत

  प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते कार्यक्रम...
‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना वरिष्ठ महिलाओं के लिए बड़ी सौगात-प्रो. जयन्त खोत

छेड़खानी की शिकायत से मचा हड़कंप, जांच के घेरे में पूरा खेल

देवरिया। जिले के रामपुर कारखाना विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर कला (महुआबारी) से जुड़े विवाद में अब एक महिला की...
उत्तर प्रदेश 