नगर में बारह रबीउल अव्वल शरीफ की तैयारी जोरों पर
आमद का महीना आते ही पूरे नगर में खुशी
मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
- गली, मोहल्ले और बाजार को दुल्हन की तरह सजाया
उतरौला (बलरामपुर)। सरकार की आमद का महीना आते ही पूरे नगर में खुशी और नूर की लहर दौड़ गई है। हर गली, मोहल्ले और बाजार को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। आशिकाने रसूल अपने घरों और दुकानों पर हरे झंडे, बैनर और लाइटें लगा रहे हैं।
मस्जिदों और खानकाहों में चिरागां का खास इंतजाम किया जा रहा है। रात में हर तरफ रोशनी ही रोशनी नजर आ रही है। जुलूसे मोहम्मदी के लिए नौजवानों की कमेटियां दिन रात मेहनत कर रही हैं। जुलूस के रास्तों को साफ किया जा रहा है और जगह-जगह इस्तकबालिया गेट बनाए जा रहे हैं। इस मौके पर नात ख्वानी की महफिलें, सीरत के जलसे और लंगर का भी एहतमाम किया जा रहा है। उलमा-ए-किराम हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत पर बयान करेंगे।
नगर के सभी मुसलमान भाई इस दिन को ईदों की ईद के तौर पर मनाने के लिए बेकरार हैं। पुलिस प्रशासन से भी जुलूस के लिए इजाजत ली जा रही है ताकि सब कुछ अमन और प्यार के साथ पूरा हो।
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
