यूपीआई के दस साल पूरे, डिजिटल पेमेंट ने लेन-देन किया आसान: मोदी

प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने यूपीआई के दस साल पूरे होने पर दी बधाई

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई नेताओं ने मंगलवार को एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के संचालन के दस साल पूरे होने पर शुभकामनाएं और बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि एक दशक पहले यूपीआई लॉन्च किया गया था, जो भारत के डिजिटल पेमेंट के सफर में एक बड़ा मोड़ साबित हुआ। इसका दायरा और पहुंच ऐसी है कि हर भारतीय को इस पर गर्व होना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने लोगों से अपना यूपीआई अनुभव साझा करने और यह बताने की अपील की कि इसने आपकी जिदगी पर क्या प्रभाव डाला। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोजी के नेतृत्व यूपीआई के 10 साल परिवर्तनकारी बदलाव के एक दशक की कहानी है। एक साहसी सोच से लेकर डिजिटल पेमेंट की सफलता की कहानी बनने तक, यूपीआई ने हर भारतीय के लिए लेन-देन को तेज, आसान, सुरक्षित और सुलभ बना दिया है। यह डिजिटल इंडिया की ताकत है। सशक्तिकरण, समावेश और जीवन को आसान बनाने के लिए तकनीक।

जापान के साथ आर्थिक और औद्योगिक संबंधों को नई ऊंचाई देने को तैयार यूपी : योगी ये खबर भी पढ़े : जापान के साथ आर्थिक और औद्योगिक संबंधों को नई ऊंचाई देने को तैयार यूपी : योगी

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि यूपीआई प्रधानमंत्री मोदी के उस विजन का परिणाम है, जिसमें डिजिटल भारत को हर नागरिक तक पहुंचाने का संकल्प था। आज यूपीआई ने भारत में डिजिटल भुगतान को आसान, तेज और सुलभ बनाया है तथा दुनिया को भारत की डिजिटल ताकत का एहसास कराया है।

केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई उस 'डिजिटल इंडिया' क्रांति का प्रतीक बन गया है, जिसने भारत में डिजिटल पेमेंट को आसान, तेज और निर्बाध बना दिया है।

एकीकृत भुगतान इंटरफेस भारत की एक त्वरित भुगतान प्रणाली है। इसे नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा 11 अप्रैल 2016 को 21 सदस्य बैंकों के साथ पायलट आधार पर लॉन्च किया गया था। इसके बाद आम जनता के लिए आधिकारिक तौर पर 25 अगस्त 2016 को शुरू किया गया था।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दूसरे टेस्ट में भारत ने 503 रन बनाकर श्रीलंका के सामने रखा लक्ष्य

वही, भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की कोलंबो। भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट...
खेल 
दूसरे टेस्ट में भारत ने 503 रन बनाकर श्रीलंका के सामने रखा लक्ष्य

तेज बहाव के बीच रातभर टापू पर फंसे रहे 3 युवक, रेस्क्यू टीम ने बचाया

देवपहरी जलप्रपात में घूमने आए तीन युवक,अचानक बढ़े पानी में फंसे युवक 15 घंटे चला रेस्क्यू, तीन युवक को सुरक्षित...
छत्तीसगढ़ 
तेज बहाव के बीच रातभर टापू पर फंसे रहे 3 युवक, रेस्क्यू टीम ने बचाया

परिवहन आयुक्त ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों को दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

लखनऊ। सर्वोच्च न्यायालय तथा परिवहन आयुक्‍त, द्वारा दिये गये निर्देशों,राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन.सी.आर.) में BS-I, BS-II एवं BS-III मानकों वाले...
उत्तर प्रदेश 
परिवहन आयुक्त ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों को दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

मंदिर के पहले शराब का ठेका क्यों? सावन में कांवड़ यात्रा का समापन शिव मंदिर में

महोबा। आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो धार्मिक आस्था और सरकारी व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करती...
उत्तर प्रदेश 
मंदिर के पहले शराब का ठेका क्यों? सावन में कांवड़ यात्रा का समापन शिव मंदिर में

धंस गया लंकास्टर अस्पताल, भवन के साथ जमीन में आई दरारें

अवैध खनन से खोखली हुई जमीन का आरोप गिरिडीह। सीसीएल गिरिडीह एरिया में भू-धंसान का मामला प्रकाश में आया है।...
झारखंड 
धंस गया लंकास्टर अस्पताल, भवन के साथ जमीन में आई दरारें

उत्तर प्रदेश

परिवहन आयुक्त ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों को दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

लखनऊ। सर्वोच्च न्यायालय तथा परिवहन आयुक्‍त, द्वारा दिये गये निर्देशों,राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन.सी.आर.) में BS-I, BS-II एवं BS-III मानकों वाले...
उत्तर प्रदेश 
परिवहन आयुक्त ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों को दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

मंदिर के पहले शराब का ठेका क्यों? सावन में कांवड़ यात्रा का समापन शिव मंदिर में

महोबा। आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो धार्मिक आस्था और सरकारी व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करती...
उत्तर प्रदेश 
मंदिर के पहले शराब का ठेका क्यों? सावन में कांवड़ यात्रा का समापन शिव मंदिर में

मात्र एक रुपये में भरपेट भोजन करा रही ‘गरीबों की रसोई

तिलहर/शाहजहांपुर। नगर तिलहर में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 29 जुलाई से ‘गरीबों की रसोई’ का संचालन किया जा...
उत्तर प्रदेश 
मात्र एक रुपये में भरपेट भोजन करा रही ‘गरीबों की रसोई

वाराणसी में बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से दंपती की मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार पूरी रात हुई बारिश ने जमकर कहर बरपाया। इसमें जनधन की भारी क्षति...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से दंपती की मौत