तेज बहाव के बीच रातभर टापू पर फंसे रहे 3 युवक, रेस्क्यू टीम ने बचाया

हसदेव नदी के बढ़ते जलस्तर की चपेट में आए तीन युवकों

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • देवपहरी जलप्रपात में घूमने आए तीन युवक,अचानक बढ़े पानी में फंसे युवक
  • 15 घंटे चला रेस्क्यू, तीन युवक को सुरक्षित बाहर निकाला 

कोरबा। सक्रिय मानसून के बीच हसदेव नदी के बढ़ते जलस्तर ने सोमवार रात देवपहरी जलप्रपात में घूमने पहुंचे तीन युवकों की जान सांसत में डाल दी। नदी के बीच बने टापू पर अचानक पानी बढ़ जाने से तीनों युवक वहीं फंस गए। करीब 15 घंटे तक चले चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मंगलवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। युवकों के बाहर आने के बाद पुलिस, प्रशासन और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार गुरमा श्यांग गांव निवासी धनेश्वर सारथी, घनश्याम महंत और सूरज सारथी सोमवार को देवपहरी जलप्रपात घूमने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि तीनों फोटो खिंचाने के लिए हसदेव नदी के बीच स्थित टापू तक चले गए। इसी दौरान लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा और पानी का बहाव तेज हो गया। देखते ही देखते टापू चारों ओर से पानी से घिर गया और तीनों युवक वापस किनारे नहीं लौट सके।

बालोद में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : बालोद में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

12e263c78e70921d5382e95a34194b89_979687487

मुसीबत में फंसे युवकों ने टापू पर बनी छतरी में रात गुजारी। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए रेस्क्यू टीम से संपर्क किया और अपने परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही लेमरू थाना पुलिस सक्रिय हुई और थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ देवपहरी पहुंचे। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

रात के अंधेरे, तेज बहाव और लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच रेस्क्यू टीम के सामने युवकों तक पहुंचना बड़ी चुनौती थी। एसडीआरएफ जवानों ने ग्रामीणों के सहयोग से रातभर अभियान चलाया, लेकिन परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के कारण युवकों को तत्काल बाहर नहीं निकाला जा सका। इस दौरान तीनों युवक टापू पर ही सुरक्षित रहे और रेस्क्यू टीम लगातार उनकी निगरानी करती रही।

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही लेमरू थाना प्रभारी को मौके पर भेजा गया था। SDRF की टीम ने रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन नदी का जलस्तर कम नहीं होने के कारण अभियान में कठिनाई आई। मंगलवार सुबह दोबारा रेस्क्यू शुरू किया गया।

मंगलवार सुबह जलस्तर और परिस्थितियों का आकलन करने के बाद रेस्क्यू टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रस्सियों के सहारे तीनों युवकों को नदी के बीच स्थित टापू से सुरक्षित बाहर निकाला। करीब 15 घंटे तक चले इस अभियान के सफल होने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।

देवपहरी में मानसून के दौरान नदी और जलप्रपात का जलस्तर तेजी से बढ़ता है। इसके बावजूद पर्यटकों द्वारा चेतावनियों की अनदेखी कर नदी के बीच तक चले जाने से हादसे का खतरा बना रहता है। सोमवार की घटना एक बार फिर बताती है कि बारिश के मौसम में जलप्रपात और उफनती नदियों के आसपास थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

फर्जी आईटीसी मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, अब तक 3.6 करोड़ कैश जब्त

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर एवं गाजियाबाद और हरियाणा के फरीदाबाद स्थित 9 ठिकानों पर...
राष्ट्रीय 
फर्जी आईटीसी मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, अब तक 3.6 करोड़ कैश जब्त

गंगा नदी के उफान में 100 ग्राम सभाएं घिरीं, छतों पर रहने को मजबूर

गांव में भरा गंगा का पानी, प्रशासन बचाव में लगा  फर्रुखाबाद। गंगा नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान...
उत्तर प्रदेश 
गंगा नदी के उफान में 100 ग्राम सभाएं घिरीं, छतों पर रहने को मजबूर

दूसरे टेस्ट में भारत ने 503 रन बनाकर श्रीलंका के सामने रखा लक्ष्य

वही, भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की कोलंबो। भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट...
खेल 
दूसरे टेस्ट में भारत ने 503 रन बनाकर श्रीलंका के सामने रखा लक्ष्य

तेज बहाव के बीच रातभर टापू पर फंसे रहे 3 युवक, रेस्क्यू टीम ने बचाया

देवपहरी जलप्रपात में घूमने आए तीन युवक,अचानक बढ़े पानी में फंसे युवक 15 घंटे चला रेस्क्यू, तीन युवक को सुरक्षित...
छत्तीसगढ़ 
तेज बहाव के बीच रातभर टापू पर फंसे रहे 3 युवक, रेस्क्यू टीम ने बचाया

परिवहन आयुक्त ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों को दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

लखनऊ। सर्वोच्च न्यायालय तथा परिवहन आयुक्‍त, द्वारा दिये गये निर्देशों,राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन.सी.आर.) में BS-I, BS-II एवं BS-III मानकों वाले...
उत्तर प्रदेश 
परिवहन आयुक्त ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों को दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

उत्तर प्रदेश

गंगा नदी के उफान में 100 ग्राम सभाएं घिरीं, छतों पर रहने को मजबूर

गांव में भरा गंगा का पानी, प्रशासन बचाव में लगा  फर्रुखाबाद। गंगा नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान...
उत्तर प्रदेश 
गंगा नदी के उफान में 100 ग्राम सभाएं घिरीं, छतों पर रहने को मजबूर

परिवहन आयुक्त ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों को दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

लखनऊ। सर्वोच्च न्यायालय तथा परिवहन आयुक्‍त, द्वारा दिये गये निर्देशों,राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन.सी.आर.) में BS-I, BS-II एवं BS-III मानकों वाले...
उत्तर प्रदेश 
परिवहन आयुक्त ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों को दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

मंदिर के पहले शराब का ठेका क्यों? सावन में कांवड़ यात्रा का समापन शिव मंदिर में

महोबा। आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो धार्मिक आस्था और सरकारी व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करती...
उत्तर प्रदेश 
मंदिर के पहले शराब का ठेका क्यों? सावन में कांवड़ यात्रा का समापन शिव मंदिर में

मात्र एक रुपये में भरपेट भोजन करा रही ‘गरीबों की रसोई

तिलहर/शाहजहांपुर। नगर तिलहर में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 29 जुलाई से ‘गरीबों की रसोई’ का संचालन किया जा...
उत्तर प्रदेश 
मात्र एक रुपये में भरपेट भोजन करा रही ‘गरीबों की रसोई