बालोद में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस और जीआरपी मामले की जांच कर रही
बालोद / रायपुर। बालोद जिले के दल्लीराजहरा और कुसुमकसा के बीच आज मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरमुरकसा निवासी 29 वर्षीय सूर्यकांत कुल्हारा के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे लाइन पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना पर दल्लीराजहरा पुलिस और जीआरपी की टीम आज सुबह मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की।
प्रारंभिक जांच में युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होना बताया जा रहा है। सूर्यकांत कुल्हारा गांव में खेती-किसानी का कार्य करता था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दल्लीराजहरा पुलिस और जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों का स्पष्ट पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
