राजगढ़ में डंपर से टकराई कार, मां-बेटे-बहू की मौत, बच्चे सुरक्षित

उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जा रहा था राजस्थान का परिवार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए राजस्थान के धौलपुर से निकला एक परिवार मंगलवार सुबह सारंगपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गया।

आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-52) पर मऊ के पास परिवार की अर्टिगा कार ओवरटेक करने के दौरान सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी।

 दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत,घनश्याम ने भाजपा के आशुतोष को हराया ये खबर भी पढ़े :  दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत,घनश्याम ने भाजपा के आशुतोष को हराया

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार मां, बेटे और बहू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कार में सवार दो बच्चे सुरक्षित हैं।

सारंगपुर थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। मृतकों की पहचान धौलपुर निवासी सोमा (65) पत्नी सुनील त्रिवेदी, अंकुर (42) पुत्र सुनील त्रिवेदी और अर्चना (40) पत्नी अंकुर त्रिवेदी के रूप में हुई है।

घायलों में निहाल (22) पुत्र अतुल तिवारी और कार चालक अब्दुल शामिल हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, त्रिवेदी परिवार के छह सदस्य कार से धौलपुर से उज्जैन जा रहे थे। एनएच-52 पर शिमला होटल के सामने चालक अब्दुल आगे चल रही एक कार को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था।

इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन डंपर से को-ड्राइवर साइड की ओर पीछे से जा टकराई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

दो बच्चे सुरक्षित
हादसे के समय कार में अंकुर और अर्चना के दो बेटे अंश (14) और तेजस (10) भी सवार थे। दोनों बच्चे हादसे में सुरक्षित बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई।

हादसे की सूचना मिलते ही सारंगपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बालेश्वर में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई मेमू ट्रेनें रद्द

खड़गपुर: बालेश्वर स्टेशन पर चल रहे गैर-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण खड़गपुर मंडल ने छह जोड़ी मेमू ट्रेनों की सेवाएं...
पश्चिम बंगाल 
बालेश्वर में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई मेमू ट्रेनें रद्द

कोलकाता में फिर क्लाउडबर्स्ट जैसे हालात, एक घंटे में 130 मिमी बारिश

कोलकाता। पूरे दिन तेज धूप और उमस भरी गर्मी झेलने के बाद सोमवार शाम जब सूरज ढला, तब तक शहरवासियों...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में फिर क्लाउडबर्स्ट जैसे हालात, एक घंटे में 130 मिमी बारिश

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट, चांदी स्थिर

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमत में चेन्नई को छोड़कर देश के ज्यादातर...
कारोबार 
सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट, चांदी स्थिर

उत्तर प्रदेश

सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

आरोपी वाराणसी में अपनी पहचान छिपाकर मजदूरी कर रहा था
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

श्रावस्ती। विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सिसवा में ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) समेत अन्य अधिकारियों ने लहराया तिरंगा
उत्तर प्रदेश 
राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद शहर को फफूंद से जोड़ने वाला औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग शेरपुर सरैया के पास...
उत्तर प्रदेश 
औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान