ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

कोस्पी में 1.32% की तेजी दर्ज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निवेशक सतर्क होकर कारोबार करते रहे, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों पर दबाव बन गया।

मार्केट कैप में बड़ा उलटफेर, SBI और रिलायंस को हुआ फायदा ये खबर भी पढ़े : मार्केट कैप में बड़ा उलटफेर, SBI और रिलायंस को हुआ फायदा

एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 7,753.11 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.32 प्रतिशत टूट कर 26,605.36 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक गिरावट के साथ 53,964.19 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,862.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,726.03 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ 26,323.88 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं।

वहीं जापान के टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से निक्केई इंडेक्स में आज कोई हलचल नहीं है। कोस्पी इंडेक्स आज 83.02 अंक यानी 1.32 प्रतिशत उछल कर 6,382.68 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 50.53 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,748.96 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 200.85 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 45,129.61 अंक के स्तर पर आ गया है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 95.50 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,536 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,618.40 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.76 प्रतिशत लुढ़क कर 6,317.06 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 158.49 अंक यानी 0.61 प्रतिशत टूट कर 25,779 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 3,964.79 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रेलवे प्लेटफार्म पर खड़ी एसी कोच में लगी आग, टला बड़ा हादसा

एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर पाया काबू जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेलवे स्टेशन...
मध्य प्रदेश 
रेलवे प्लेटफार्म पर खड़ी एसी कोच में लगी आग, टला बड़ा हादसा

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

गोरखपुर में 2-लेन मार्ग का लोकार्पण, आवागमन होगा आसान गाेरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान मंगलवार...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

बालेश्वर में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई मेमू ट्रेनें रद्द

खड़गपुर: बालेश्वर स्टेशन पर चल रहे गैर-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण खड़गपुर मंडल ने छह जोड़ी मेमू ट्रेनों की सेवाएं...
पश्चिम बंगाल 
बालेश्वर में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई मेमू ट्रेनें रद्द

कोलकाता में फिर क्लाउडबर्स्ट जैसे हालात, एक घंटे में 130 मिमी बारिश

कोलकाता। पूरे दिन तेज धूप और उमस भरी गर्मी झेलने के बाद सोमवार शाम जब सूरज ढला, तब तक शहरवासियों...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में फिर क्लाउडबर्स्ट जैसे हालात, एक घंटे में 130 मिमी बारिश

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

गोरखपुर में 2-लेन मार्ग का लोकार्पण, आवागमन होगा आसान गाेरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान मंगलवार...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

आरोपी वाराणसी में अपनी पहचान छिपाकर मजदूरी कर रहा था
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

श्रावस्ती। विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सिसवा में ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) समेत अन्य अधिकारियों ने लहराया तिरंगा
उत्तर प्रदेश 
राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा