ब्रिक्स देशों के प्रतिस्पर्धा नियामकों के बीच निरंतर सहयोग जरूरी: रवनीत कौर

प्रतिस्पर्धा कानून से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर हुई चर्चा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की चेयरपर्सन रवनीत कौर ने कहा है कि ब्रिक्स देशों के प्रतिस्पर्धा नियामकों के बीच निरंतर सहयोग से प्रतिस्पर्धा कानून के प्रभावी और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। साथ ही, नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में निष्पक्ष और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा मिलेगा।

सीसीआई ने रविवार को जारी एक बयान में बताया कि रवनीत कौर ने यह बात राजस्थान के उदयपुर में शनिवार, 8 अगस्त को आयोजित ब्रिक्स समूह के देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिस्पर्धा प्राधिकरणों के प्रमुखों की बैठक में कही। बैठक में सीसीआई अध्यक्ष ने डिजिटल बाजारों और उभरती प्रौद्योगिकियों की तेजी से बढ़ती सीमा-पार प्रकृति की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा प्रवर्तन के लिए जानकारीपूर्ण, प्रभावी और भविष्य के लिए तैयार दृष्टिकोण विकसित करने के लिए ब्रिक्स प्रतिस्पर्धा प्राधिकरणों के बीच निरंतर सहयोग और ज्ञान-साझा करना आवश्यक होगा। अपने संबोधन में कौर ने कहा कि डिजिटल बाजार और उभरती प्रौद्योगिकियां लगातार सीमाओं से परे फैल रही हैं।

कौर ने कहा कि ऐसे में ब्रिक्स देशों के प्रतिस्पर्धा प्राधिकरणों के बीच निरंतर सहयोग और ज्ञान का आदान-प्रदान प्रतिस्पर्धा कानून के प्रभावी और भविष्योन्मुख क्रियान्वयन के लिए आवश्यक होगा।

उन्होंने कहा कि यह सहयोग निष्पक्ष और प्रतिस्पर्धी नवीकरणीय ऊर्जा बाजार को बढ़ावा देने के साथ-साथ सतत विकास और ऊर्जा सुरक्षा के साझा लक्ष्यों को हासिल करने में भी सहायक होगा।

आयोग के मुताबिक बैठक में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने देशों में प्रतिस्पर्धा कानून और नीति से जुड़े हालिया घटनाक्रम, महत्वपूर्ण प्रवर्तन उपायों तथा घरेलू बाजारों में उभरती चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया।

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

इस बैठक में ‘ब्रिक्स देशों में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में उभरते प्रतिस्पर्धी परिदृश्य’ विषय पर संयुक्त अध्ययन के प्रमुख निष्कर्ष भी प्रस्तुत किए गए।

सीसीआई के मुताबिक बैठक के दौरान, ब्रिक्स प्रतिस्पर्धा प्राधिकरणों के प्रमुखों का संयुक्त बयान अपनाया गया, जिसका शीर्षक है "नवीकरणीय ऊर्जा बाजारों सहित निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए सहयोग को मजबूत करना"।

ब्राजील की आर्थिक रक्षा प्रशासनिक परिषद (सीएडीई) ने प्रतिभागियों को 2027 में ब्राजील में होने वाले 10वें ब्रिक्स अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा सम्मेलन की तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सूरत में ग्रीन एनर्जी की नई पहल, इको स्पार्क का उद्घाटन

सूरत। सूरत के पांडेसरा क्षेत्र में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई। एरेनक्यू लिथियम आयरन...
राष्ट्रीय  गुजरात 
सूरत में ग्रीन एनर्जी की नई पहल, इको स्पार्क का उद्घाटन

उप मुख्यमंत्री हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र

रायपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रविवार काे कबीरधाम जिले के नगर पालिका परिषद कवर्धा अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना...
छत्तीसगढ़ 
उप मुख्यमंत्री हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र

लापता युवक का खेत में मिला शव, हत्या की जांच शुरू

बक्सर। इटाढ़ी गांव के नेटुआ वीर बाबा के समीप पूर बधार में रविवार को एक युवक का शव मिलने से...
बिहार 
लापता युवक का खेत में मिला शव, हत्या की जांच शुरू

खेलते-खेलते काल के गाल में समाए तीन सगे मासूम भाई....

पूर्णिया। कुल्लाखास पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित आलमनगर में घर के पास खेल रहे तीन सगे मासूम भाइयों की पानी...
बिहार 
खेलते-खेलते काल के गाल में समाए तीन सगे मासूम भाई....

मार्केट कैप में बड़ा उलटफेर, SBI और रिलायंस को हुआ फायदा

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट...
कारोबार 
मार्केट कैप में बड़ा उलटफेर, SBI और रिलायंस को हुआ फायदा

उत्तर प्रदेश

सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

लखनऊ। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक...
उत्तर प्रदेश 
सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

लखनऊ। फिजियोथेरेपी अकादमी केजीएमयू के तत्वावधान में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग में एक दिवसीय...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस आयोजनों की श्रृंखला में जयहिंद वार्ता केन्द्र में पब्लिक डिबेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पहले...
उत्तर प्रदेश 
स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा

केजीएमयू :पल्मोनरी हाइपरटेंशन के निदान और मैनेजमेंट पर हुई चर्चा

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के पल्मोनरी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग की ओर से पल्मोनरी हाइपरटेंशन पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस'...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू :पल्मोनरी हाइपरटेंशन के निदान और मैनेजमेंट पर हुई चर्चा