बराक लीजेंड्स की रोमांचक जीत, आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का

बरपेटा ब्रेव्स ने बनाए 129/8 रन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गुवाहाटी। इम्पीरियल ब्लू पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर असम प्रीमियर लीग (एटीएल) में रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में बराक लीजेंड्स ने बरपेटा ब्रेव्स को तीन विकेट से हरा दिया।

जीत के लिए 130 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए बराक को अंतिम गेंद पर पांच रन की जरूरत थी। नए बल्लेबाज भार्गव प्रतिम लहकर ने छक्का जड़कर टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

बराक लीजेंड्स ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 131 रन बनाए। कप्तान शिव शंकर रॉय ने 31 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई।

राष्ट्रमंडल खेल 2026: झंडू कुमार ने दिलाया भारत को पहला पदक, पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रमंडल खेल 2026: झंडू कुमार ने दिलाया भारत को पहला पदक, पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य

अमन सिंह ने 22 और विशाल साहा ने 13 रन बनाए। बरपेटा की ओर से कुनाल शर्मा और अरुण सोनार ने दो-दो विकेट लिए।

इस जीत के साथ बराक लीजेंड्स ने पांच मैचों में आठ अंक हासिल कर अंक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया है। वहीं, पिछले दो मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाली बरपेटा ब्रेव्स को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

इससे पहले टॉस जीतकर बराक के कप्तान शिव शंकर ने गेंदबाजी का फैसला किया। नम विकेट का फायदा उठाते हुए बराक के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और बरपेटा के पांच विकेट महज 44 रन पर गिरा दिए।

हालांकि अभिलाष मौर्य ने 47 और बिकिरण दास ने 29 रन बनाकर पारी को संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 50 रन जोड़े।

इसके बाद अभिलाष ने अरुण सोनार के साथ सातवें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की और बरपेटा को 20 ओवर में आठ विकेट पर 129 रन तक पहुंचाया।

संक्षिप्त स्कोर:
बरपेटा ब्रेव्स: 20 ओवर में 129/8 — अभिलाष मौर्य 47, बिकिरण दास 29; भार्गव प्रतिम 1/12, सौरभ डे 1/12।
बराक लीजेंड्स: 20 ओवर में 131/7 — शिव शंकर 41, अमन सिंह 22; कुनाल शर्मा 2/37, अरुण सोनार 2/15।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

खेलते-खेलते काल के गाल में समाए तीन सगे मासूम भाई....

पूर्णिया। कुल्लाखास पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित आलमनगर में घर के पास खेल रहे तीन सगे मासूम भाइयों की पानी...
बिहार 
खेलते-खेलते काल के गाल में समाए तीन सगे मासूम भाई....

मार्केट कैप में बड़ा उलटफेर, SBI और रिलायंस को हुआ फायदा

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट...
कारोबार 
मार्केट कैप में बड़ा उलटफेर, SBI और रिलायंस को हुआ फायदा

ब्रिक्स देशों के प्रतिस्पर्धा नियामकों के बीच निरंतर सहयोग जरूरी: रवनीत कौर

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की चेयरपर्सन रवनीत कौर ने कहा है कि ब्रिक्स देशों के प्रतिस्पर्धा नियामकों के...
कारोबार 
ब्रिक्स देशों के प्रतिस्पर्धा नियामकों के बीच निरंतर सहयोग जरूरी: रवनीत कौर

बराक लीजेंड्स की रोमांचक जीत, आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का

गुवाहाटी। इम्पीरियल ब्लू पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर असम प्रीमियर लीग (एटीएल) में रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में बराक लीजेंड्स...
खेल 
बराक लीजेंड्स की रोमांचक जीत, आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का

फिदान की चेतावनी, बढ़ा युद्ध तो रूस अपनाएगा अंतिम विकल्प

इस्तांबुल। तुर्किए के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि...
अंतर्राष्ट्रीय 
फिदान की चेतावनी, बढ़ा युद्ध तो रूस अपनाएगा अंतिम विकल्प

उत्तर प्रदेश

सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

लखनऊ। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक...
उत्तर प्रदेश 
सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

लखनऊ। फिजियोथेरेपी अकादमी केजीएमयू के तत्वावधान में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग में एक दिवसीय...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस आयोजनों की श्रृंखला में जयहिंद वार्ता केन्द्र में पब्लिक डिबेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पहले...
उत्तर प्रदेश 
स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा

केजीएमयू :पल्मोनरी हाइपरटेंशन के निदान और मैनेजमेंट पर हुई चर्चा

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के पल्मोनरी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग की ओर से पल्मोनरी हाइपरटेंशन पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस'...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू :पल्मोनरी हाइपरटेंशन के निदान और मैनेजमेंट पर हुई चर्चा