डीपीएल: आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 25 रन से हराया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। यजस शर्मा की आक्रामक पारी और शिवम शर्मा व नवदीप सैनी की शानदार गेंदबाजी के दम पर शनिवार देर रात आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 25 रन से हरा दिया।

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 216/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया और सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 17.2 ओवर में 191 रन पर समेट दिया।

आउटर दिल्ली वॉरियर्स को मजबूत शुरुआत दिलाने में यजस शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने महज 25 गेंदों में 46 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी।

मध्य ओवरों में जोंटी सिद्धू (2/14) और मोनी ग्रेवाल (2/47) ने वॉरियर्स पर दबाव बनाया, लेकिन टीम ने अंतिम ओवरों में शानदार वापसी की।

शिवम शर्मा ने 10 गेंदों में 24, हर्ष त्यागी ने 10 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि कप्तान सिद्धांत शर्मा ने सिर्फ पांच गेंदों में नाबाद 19 रन ठोककर टीम को 200 रन के पार पहुंचाया।

यश धुल ने दी तेज शुरुआत, फिर लड़खड़ाई पारी
217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स को कप्तान यश धुल ने तूफानी शुरुआत दिलाई। धुल ने 23 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। हालांकि, प्रथन सलूजा ने उन्हें आउट कर किंग्स को बड़ा झटका दिया।

इसके बाद शिवम शर्मा और हर्ष त्यागी ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर सेंट्रल दिल्ली किंग्स की कमर तोड़ दी। शिवम ने 37 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि हर्ष ने 26 रन देकर दो विकेट चटकाए। 14वें ओवर तक किंग्स का स्कोर 141/8 हो गया और उसकी हार लगभग तय नजर आने लगी।

इसके बाद जसवीर सेहरावत ने शानदार पलटवार करते हुए मुकाबले में रोमांच पैदा कर दिया। उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 62 रन की तूफानी पारी खेली।

34 साल का इंतजार खत्म: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय जूडो का ऐतिहासिक दिन, एक ही दिन में दो स्वर्ण और एक रजत पदक ये खबर भी पढ़े : 34 साल का इंतजार खत्म: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय जूडो का ऐतिहासिक दिन, एक ही दिन में दो स्वर्ण और एक रजत पदक

उन्होंने दिविज मेहरा (2*) के साथ नौवें विकेट के लिए केवल 20 गेंदों में 50 रन की साझेदारी कर सेंट्रल दिल्ली किंग्स की उम्मीदें जगा दीं।

हालांकि, नवदीप सैनी ने 18वें ओवर में सेहरावत को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके दो गेंद बाद उन्होंने एक और विकेट लेकर मुकाबला समाप्त कर दिया। सेंट्रल दिल्ली किंग्स की पूरी टीम 17.2 ओवर में 191 रन पर आउट हो गई और आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 25 रन से रोमांचक जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

गाजियाबाद/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं शर्तें

तेहरान। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने से पहले अमेरिका के सामने कई शर्तें रखी हैं। ईरान की...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं शर्तें

विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा  बनवाया गया भामाशाह पार्क के गेट पर ताला लगा होने के कारण क्षेत्रीय नागरिक काफी परेशान...
उत्तर प्रदेश 
विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, उज्जैन मेला क्षेत्र में बनेंगे जोन

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में आगामी सिंहस्थ-2028 मेले को कितने जोन में बांटा जाएगा, यह अगले सात दिनों में...
मध्य प्रदेश 
सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, उज्जैन मेला क्षेत्र में बनेंगे जोन

पीएम मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' के नायकों को किया याद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन'की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर इसमें हिस्सा लेने वाले राष्ट्रनायकों और...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' के नायकों को किया याद

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

गाजियाबाद/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा  बनवाया गया भामाशाह पार्क के गेट पर ताला लगा होने के कारण क्षेत्रीय नागरिक काफी परेशान...
उत्तर प्रदेश 
विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

हाथरस। श्रावण मास के पावन अवसर पर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिव भक्त कांवड़ श्रद्धालुओं का...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों में रविवार से 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान