विश्व जूनियर एथलेटिक्स: मोहम्मद अशफाक ने तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड

बसंत भी हाई जंप के फाइनल में

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

यूजीन (ओरेगन)। विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन गुरुवार को भारत के मोहम्मद अशफाक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष 400 मीटर में नया अंडर-20 राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और फाइनल में जगह बना ली। वहीं, बसंत ने पुरुष हाई जंप के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर भारत की उम्मीदें बरकरार रखीं।

19 वर्षीय अशफाक ने हीट-5 में 45.81 सेकंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान उन्होंने अप्रैल में बेंगलुरु में आयोजित अंडर-20 फेडरेशन कप में बनाए गए अपने ही 46.05 सेकंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

इसके बाद सेमीफाइनल की तीसरी हीट में अशफाक ने 46.00 सेकंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया और फाइनल में जगह बनाई।

अमेरिका के क्विंसी विल्सन (45.02 सेकंड) और दक्षिण अफ्रीका के किर्न रोमिन (45.87 सेकंड) उनसे आगे रहे। वहीं, भारत के पियूष राज हीट-6 में 47.78 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहे और फाइनल में जगह नहीं बना सके।

पुरुष हाई जंप में बसंत ने 2.14 मीटर की छलांग लगाकर ग्रुप-ए में पांचवां स्थान हासिल किया और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

कॉमनवेल्थ गेम्स: पुतुल सोनोवाल की अजेय लय टूटी, मलेशिया के इज्जत जुल्केपले से हारे ये खबर भी पढ़े : कॉमनवेल्थ गेम्स: पुतुल सोनोवाल की अजेय लय टूटी, मलेशिया के इज्जत जुल्केपले से हारे

वहीं के. अंब्रीश ग्रुप-बी में 2.05 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ बाहर हो गए। दोनों ग्रुप में कोई भी खिलाड़ी 2.21 मीटर के स्वत: क्वालीफिकेशन मानक को पार नहीं कर सका।

महिला डिस्कस थ्रो फाइनल में अमनत कंबोज ने 53.24 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छठा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन की सू यिक्सिन ने 61.06 मीटर के अंडर-20 विश्व लीड थ्रो के साथ जीता।

महिला शॉट पुट में अंशु फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। उन्होंने क्वालीफिकेशन में 15.24 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और ग्रुप-ए में नौवें तथा कुल 14वें स्थान पर रहीं। वह फाइनल के लिए निर्धारित कटऑफ से 21 सेंटीमीटर पीछे रह गईं।

महिला 400 मीटर बाधा दौड़ में तनु चौधरी ने 1:00.03 मिनट का समय निकालकर अपनी हीट में पांचवां स्थान हासिल किया और फाइनल में जगह नहीं बना सकीं।

वहीं, पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ में अमित कुमार 54.01 सेकंड के समय के साथ अपनी हीट में अंतिम स्थान पर रहे। पुरुष ट्रिपल जंप क्वालीफिकेशन में धनुष राज (14.71 मीटर) और पी. रॉयशन (15.20 मीटर) भी फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मानसून का कहर, 38 दिनों में 142 लोगों की मौत, 293 घर क्षतिग्रस्त

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस साल भी मानसून का जबरदस्त कहर देखा जा रहा है। 30 जून को प्रदेश में...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
मानसून का कहर, 38 दिनों में 142 लोगों की मौत, 293 घर क्षतिग्रस्त

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव में नजर आ रहा है। आज के कारोबार की...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

एनएच-730 पर भीषण हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि एनएच-730 पर पचपेड़वा थाना क्षेत्र के रामनगर...
उत्तर प्रदेश 
एनएच-730 पर भीषण हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री ने बुनकरों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह समेत अनेक नेताओं ने...
राष्ट्रीय 
उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री ने बुनकरों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना जागरूकता शिविर, सौर ऊर्जा अपनाने का आह्वान

मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत वितरण कंपनी (डब्ल्यूबीएसईडीसीएल) की ओर से दांतन में गुरुवार शाम को 'प्रधानमंत्री सूर्य घर :...
पश्चिम बंगाल 
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना जागरूकता शिविर, सौर ऊर्जा अपनाने का आह्वान

उत्तर प्रदेश

एनएच-730 पर भीषण हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि एनएच-730 पर पचपेड़वा थाना क्षेत्र के रामनगर...
उत्तर प्रदेश 
एनएच-730 पर भीषण हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

आहनेरान मार्ग बारिश में बहा, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत बबाईन के मजरा आहनेरान को मुख्य मार्ग...
उत्तर प्रदेश 
आहनेरान मार्ग बारिश में बहा, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग

ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण

लखनऊ। ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के संरक्षण और संवेदनशील पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कमिश्नरेट लखनऊ ने गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

। गौतमपल्ली थाना पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार