आहनेरान मार्ग बारिश में बहा, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग

ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत बबाईन के मजरा आहनेरान को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला डामर सड़क मार्ग लगातार हो रही बारिश के चलते बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क कई स्थानों पर कट जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है।

सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, किसानों और दैनिक जरूरतों के लिए आने-जाने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीप चंद्र निषाद ने बताया कि आहनेरान मार्ग हर वर्ष बरसात के मौसम में कट जाता है। यह मार्ग पीडब्ल्यूडी के अधीन है, लेकिन समय रहते स्थायी समाधान नहीं किए जाने के कारण बारिश आते ही सड़क क्षतिग्रस्त हो जाती है।

गाजियाबाद में बढ़े हाउस टैक्स के विरोध में व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू ये खबर भी पढ़े : गाजियाबाद में बढ़े हाउस टैक्स के विरोध में व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

उन्होंने कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और छात्र-छात्राएं आवागमन करते हैं। सड़क कटने के कारण लोगों को जोखिम उठाकर निकलना पड़ रहा है, जबकि कई अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतरा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव से बाहर निकलने के लिए यही एक प्रमुख मार्ग है। सड़क कट जाने से खेतों तक कृषि कार्य के लिए पहुंचना मुश्किल हो गया है।

किसानों को खाद, बीज और कृषि उपकरण लाने-ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, यदि किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना पड़े तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि बरसात समाप्त होने का इंतजार करने के बजाय तत्काल अस्थायी मरम्मत कर आवागमन सुचारु कराया जाए तथा बाद में इस मार्ग का स्थायी निर्माण कराया जाए, ताकि हर वर्ष होने वाली इस समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल सके।

ग्रामीण लाखन सिंह, रामचरण, जीतू, छोटेलाल, पिंटू पाल और भीम सिंह सहित अन्य लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।

उन्होंने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जनहित को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मानसून का कहर, 38 दिनों में 142 लोगों की मौत, 293 घर क्षतिग्रस्त

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस साल भी मानसून का जबरदस्त कहर देखा जा रहा है। 30 जून को प्रदेश में...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
मानसून का कहर, 38 दिनों में 142 लोगों की मौत, 293 घर क्षतिग्रस्त

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव में नजर आ रहा है। आज के कारोबार की...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

एनएच-730 पर भीषण हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि एनएच-730 पर पचपेड़वा थाना क्षेत्र के रामनगर...
उत्तर प्रदेश 
एनएच-730 पर भीषण हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री ने बुनकरों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह समेत अनेक नेताओं ने...
राष्ट्रीय 
उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री ने बुनकरों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना जागरूकता शिविर, सौर ऊर्जा अपनाने का आह्वान

मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत वितरण कंपनी (डब्ल्यूबीएसईडीसीएल) की ओर से दांतन में गुरुवार शाम को 'प्रधानमंत्री सूर्य घर :...
पश्चिम बंगाल 
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना जागरूकता शिविर, सौर ऊर्जा अपनाने का आह्वान

उत्तर प्रदेश

एनएच-730 पर भीषण हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि एनएच-730 पर पचपेड़वा थाना क्षेत्र के रामनगर...
उत्तर प्रदेश 
एनएच-730 पर भीषण हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

आहनेरान मार्ग बारिश में बहा, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत बबाईन के मजरा आहनेरान को मुख्य मार्ग...
उत्तर प्रदेश 
आहनेरान मार्ग बारिश में बहा, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग

ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण

लखनऊ। ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के संरक्षण और संवेदनशील पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कमिश्नरेट लखनऊ ने गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

। गौतमपल्ली थाना पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार