कोलकाता-हावड़ा निगमों में बढ़ेंगे वार्ड, 12 को पेश किया जाएगा बिल

पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता और हावड़ा नगर निगम में वार्डों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। इसके लिए 12 अगस्त को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाकर संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यह निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि कोलकाता नगर निगम के वार्डों की संख्या 144 से बढ़ाकर 209 की जाएगी। वहीं हावड़ा नगर निगम के वार्डों की संख्या 50 से बढ़ाकर 68 करने का निर्णय लिया गया है।

सरकार का कहना है कि वार्डों की संख्या बढ़ने के बाद नए सिरे से परिसीमन (वार्ड पुनर्गठन) की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके आधार पर दोनों नगर निगमों में चुनाव कराने का रास्ता साफ होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सात दिसंबर तक कोलकाता और हावड़ा नगर निगमों में निर्वाचित बोर्ड का गठन कर जिम्मेदारी सौंपना है।

हालांकि, इस फैसले को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। विपक्षी दलों का आरोप है कि वार्ड पुनर्गठन से पहले मसौदा सूची जारी कर सभी राजनीतिक दलों और संबंधित पक्षों से राय लेना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा होता है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं किया गया। उनका कहना है कि सभी पक्षों से चर्चा किए बिना ही सरकार प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है।

इसी मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने भी कोलकाता नगर निगम की प्रशासक एवं आयुक्त स्मिता पांडे से वार्ड पुनर्गठन की प्रक्रिया और राजनीतिक दलों से राय लेने के संबंध में स्पष्ट जानकारी मांगी है।

बंगाल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, डॉक्टरों से लेकर दवाओं तक कई बड़ी कमियां उजागर ये खबर भी पढ़े : बंगाल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, डॉक्टरों से लेकर दवाओं तक कई बड़ी कमियां उजागर

ऐसे में 12 अगस्त के विशेष सत्र के दौरान संशोधन विधेयक के साथ-साथ वार्ड पुनर्गठन का मुद्दा भी राजनीतिक बहस का केंद्र बन सकता है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मानसून का कहर, 38 दिनों में 142 लोगों की मौत, 293 घर क्षतिग्रस्त

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस साल भी मानसून का जबरदस्त कहर देखा जा रहा है। 30 जून को प्रदेश में...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
मानसून का कहर, 38 दिनों में 142 लोगों की मौत, 293 घर क्षतिग्रस्त

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव में नजर आ रहा है। आज के कारोबार की...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

एनएच-730 पर भीषण हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि एनएच-730 पर पचपेड़वा थाना क्षेत्र के रामनगर...
उत्तर प्रदेश 
एनएच-730 पर भीषण हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री ने बुनकरों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह समेत अनेक नेताओं ने...
राष्ट्रीय 
उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री ने बुनकरों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना जागरूकता शिविर, सौर ऊर्जा अपनाने का आह्वान

मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत वितरण कंपनी (डब्ल्यूबीएसईडीसीएल) की ओर से दांतन में गुरुवार शाम को 'प्रधानमंत्री सूर्य घर :...
पश्चिम बंगाल 
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना जागरूकता शिविर, सौर ऊर्जा अपनाने का आह्वान

उत्तर प्रदेश

एनएच-730 पर भीषण हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि एनएच-730 पर पचपेड़वा थाना क्षेत्र के रामनगर...
उत्तर प्रदेश 
एनएच-730 पर भीषण हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

आहनेरान मार्ग बारिश में बहा, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत बबाईन के मजरा आहनेरान को मुख्य मार्ग...
उत्तर प्रदेश 
आहनेरान मार्ग बारिश में बहा, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग

ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण

लखनऊ। ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के संरक्षण और संवेदनशील पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कमिश्नरेट लखनऊ ने गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

। गौतमपल्ली थाना पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार