एनएच-730 पर भीषण हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि एनएच-730 पर पचपेड़वा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के पास कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई।

हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बलरामपुर की ओर से बढ़नी की तरफ जा रही काले रंग की क्रेटा कार (यूपी 32 एनबी 1420) और बढ़नी की ओर से बलरामपुर जा रही टीपीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल (यूपी 47 एके 8591) की रामनगर गांव के सामने मुख्य मार्ग पर आमने-सामने टक्कर हो गई।

बिजली कर्मियों का वेतन रोकने पर संघर्ष समिति का कड़ा विरोध ये खबर भी पढ़े : बिजली कर्मियों का वेतन रोकने पर संघर्ष समिति का कड़ा विरोध

टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार राजन सैनी पुत्र आनंद सैनी उर्फ छोटू माली, निवासी मालीटोला, टेढ़ी बाजार, कोतवाली नगर, बलरामपुर, उम्र करीब 25 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, बाइक पर सवार दूसरे युवक जयप्रकाश सैनी उर्फ अन्नू सैनी पुत्र काली प्रसाद सैनी, निवासी मालीटोला, टेढ़ी बाजार, कोतवाली नगर, बलरामपुर को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

पचपेड़वा थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि क्रेटा कार सड़क किनारे पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़वा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है,अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

11 अगस्त को जनपद मऊ में आयोजित होगी युथ मैराथन दौड़

उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद मऊ में 11 अगस्त, 2026 को जनपद स्तरीय युथ मैराथन दौड़...
उत्तर प्रदेश 
11 अगस्त को जनपद मऊ में आयोजित होगी युथ मैराथन दौड़

मत्स्य विभाग की योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी

सहायक निदेशक मत्स्य डाक्टर विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर...
उत्तर प्रदेश 
मत्स्य विभाग की योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी

लखनऊ में मॉर्निंग वॉक कर रहे डॉक्टर से चेन स्नैचिंग

लखनऊ। राजधानी के गुडंबा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान एक डॉक्टर से सोने की चेन लूट...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में मॉर्निंग वॉक कर रहे डॉक्टर से चेन स्नैचिंग

अबान अहमद की मौत का खुलासा, शरीर पर मिलीं 23 चोटें....

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद (21) और...
उत्तर प्रदेश 
अबान अहमद की मौत का खुलासा, शरीर पर मिलीं 23 चोटें....

गोल्ड मार्केट में उछाल, चांदी कमजोर; कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ...
कारोबार 