मुख्यमंत्री साय आज जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
राशि सीधे बैंक खातों में डीबीटी से पहुंचेगी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान योजना की पात्र हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में राशि अंतरित की जाएगी।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करेंगे।
उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की पात्र विवाहित महिलाओं को आर्थिक सशक्तीकरण तथा परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रतिमाह वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
राज्य सरकार प्रत्येक माह हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरित कर रही है। आज जारी होने वाली 30वीं किस्त के साथ ही योजना के तहत एक और मासिक भुगतान लाभार्थियों के खातों में पहुंच जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
