धमतरी: स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

धमतरी। शहर ब्लाक कांग्रेस कमेटी एक व दो के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सीएमएचओ कार्यालय का घेराव किया।

इस दौरान पुलिस प्रशासन ने बैरिकेड लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़कर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के बाद सीएमएचओ डा. यू एल कौशिक को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती, ट्रामा सेंटर निर्माण की जांच, सोनोग्राफी, एक्स रे और सीटी स्कैन जैसी जांच सुविधाओं को 24 घंटे संचालित करने, आवश्यक दवाइयों की नियमित उपलब्धता, जिला अस्पताल पहुंच मार्ग के निर्माण एवं सिविल सर्जन को हटाने सहित विभिन्न मांगें रखीं। मांगें जल्द पूरी नहीं होने पर कांग्रेस ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

शहर अध्यक्ष द्वय योगेश शर्मा और गौतम वाधवानी ने कहा कि जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्वीकृत पदों के विरुद्ध काफी कम डाक्टर कार्यरत हैं।

छत्तीसगढ़: बारिश का बढ़ा जोर , 80 किमी प्रति घंटे की हवा के साथ कई जिलों में चेतावनी जारी ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़: बारिश का बढ़ा जोर , 80 किमी प्रति घंटे की हवा के साथ कई जिलों में चेतावनी जारी

नाक-कान-गला, मेडिसिन, सर्जरी, त्वचा, मनोरोग और शिशु रोग विशेषज्ञों की कमी के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ रहा है, जिससे उन पर आर्थिक और मानसिक बोझ बढ़ रहा है।

उन्होंने जल्द से जल्द विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की।उन्होंने आरोप लगाया कि निरीक्षण के दौरान ट्रामा सेंटर के नए भवन की छत से पानी टपकता मिला, जो निर्माण कार्य में लापरवाही और भ्रष्टाचार का संकेत है।

संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए सोनोग्राफी, एक्स रे और सीटी स्कैन जैसी जांच सेवाएं पूरे दिन एवं आवश्यकतानुसार 24 घंटे उपलब्ध कराने की मांग भी रखी।

साथ ही कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में लंच व्यवस्था में बदलाव, बीपी, शुगर, विटामिन और अन्य आवश्यक दवाइयों की नियमित उपलब्धता, मेडिकल कालेज से पढ़ाई करने वाले चिकित्सकों की अनिवार्य सेवा अवधि बढ़ाने, जिला अस्पताल पहुंच मार्ग का शीघ्र निर्माण एवं सिविल सर्जन को तत्काल हटाने की मांग भी की।

इस प्रदर्शन के दौरान विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, शरद लोहाना, विपिन साहू, जिला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर, आनंद पवार, सलीम रोकड़िया.

खिलेंद्र ध्रुव, दीपक सोनकर, विशु देवांगन, सुमन मेश्राम, कृष्णा मरकाम, गीतराम सिन्हा, वातांजलि गोस्वामी, हितेश गंगवीर आशुतोष खरे, अविनाश मरोठे, धर्मेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

भोपाल। मध्य प्रदेश में संचालित पीएम स्वनिधि के अंतर्गत शुरुआती पांच दिनों में 1,575 नवीन पथ-विक्रेताओ को योजना से जोड़ा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अराजपत्रित सेवा (गृह/पुलिस) विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला परिचारक...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11...
राष्ट्रीय 
इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

रायपुर। स्वच्छ ऊर्जा, हरित विकास और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में छत्तीसगढ़ को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

उत्तर प्रदेश

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का महापर्व है। इसके शांतिपूर्ण और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

लखनऊ। लोनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गुरुवार को मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

देवरिया। जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट