मप्र: भूस्खलन का बढ़ा खतरा, तेज बारिश से 40 गांवों का संपर्क प्रभावित

ग्रामीणों ने की स्थायी समाधान की मांग

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सोन नदी का पुल जलमग्न, पहाड़ी से लगातार खिसक रही मिट्टी, प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग अपनाने की दी सलाह

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधीजिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे सोन नदी स्थित भवरसेन घाट पर तेज बारिश के कारण पुल पानी में डूब गया, जिससे सीधी मुख्यालय और रामपुर नैकिन तहसील के करीब 40 गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया।

वहीं भवरसेन पहाड़ी से लगातार मिट्टी खिसकने के कारण भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। करीब 500 मीटर लंबे पुल पर पानी भर जाने से सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं।

ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजेगा शांति और एकता का संदेश ये खबर भी पढ़े : ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजेगा शांति और एकता का संदेश

इससे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण पुल से आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। बारिश का असर भवरसेन पहाड़ी पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

सड़क किनारे स्थित पहाड़ी की तलहटी से लगातार मिट्टी और मलबा खिसक रहा है, जिससे किसी भी समय भूस्खलन होने की आशंका जताई जा रही है। यदि मलबा सड़क पर आया तो आवागमन पूरी तरह बाधित हो सकता है।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से इस मार्ग पर अनावश्यक यात्रा से बचने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। स्थानीय ग्रामीणों ने बरसात के दौरान हर वर्ष उत्पन्न होने वाली इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई है।

रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि पहाड़ी से लगातार मिट्टी खिसक रही है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। प्रशासन पूरे क्षेत्र पर नजर बनाए हुए है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही इस मार्ग का उपयोग करें। यदि कहीं मिट्टी या मलबा गिरता दिखाई दे तो तत्काल प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

स्थानीय ग्रामीण शैलेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि लगातार बारिश से मिट्टी का कटाव तेजी से हो रहा है। पुल पर पानी भरने से सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे वाहन चालकों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो हालात और अधिक गंभीर हो सकते हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हरिद्वार में गंगा का रौद्र रूप, चेतावनी स्तर पार होते ही बढ़ी चिंता

प्रशासन अलर्ट, स्थिति पर पूरी तरह नजर हरिद्वार। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर...
उत्तर प्रदेश 
हरिद्वार में गंगा का रौद्र रूप, चेतावनी स्तर पार होते ही बढ़ी चिंता

पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त के पैर में लगी गोली (घायल), हुआ गिरफ्तार

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम...
पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त के पैर में लगी गोली (घायल),  हुआ गिरफ्तार

गंगा में डूब रहे शिवभक्त के लिए सुरक्षा कवच बनी जल पुलिस

हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान हरियाणा के करनाल सेक्टर-4 निवासी 19 वर्षीय राजू पुत्र शिशपाल जोधपुर भवन के सामने गंगा...
उत्तराखंड 
गंगा में डूब रहे शिवभक्त के लिए सुरक्षा कवच बनी जल पुलिस

11 अगस्त को जनपद मऊ में आयोजित होगी युथ मैराथन दौड़

मऊ । उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद मऊ में 11 अगस्त, 2026 को जनपद स्तरीय युथ...
उत्तर प्रदेश 
11 अगस्त को जनपद मऊ में आयोजित होगी युथ मैराथन दौड़

मत्स्य विभाग की योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी

सहायक निदेशक मत्स्य डाक्टर विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर...
उत्तर प्रदेश 
मत्स्य विभाग की योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी

उत्तर प्रदेश

हरिद्वार में गंगा का रौद्र रूप, चेतावनी स्तर पार होते ही बढ़ी चिंता

प्रशासन अलर्ट, स्थिति पर पूरी तरह नजर हरिद्वार। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर...
उत्तर प्रदेश 
हरिद्वार में गंगा का रौद्र रूप, चेतावनी स्तर पार होते ही बढ़ी चिंता

11 अगस्त को जनपद मऊ में आयोजित होगी युथ मैराथन दौड़

मऊ । उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद मऊ में 11 अगस्त, 2026 को जनपद स्तरीय युथ...
उत्तर प्रदेश 
11 अगस्त को जनपद मऊ में आयोजित होगी युथ मैराथन दौड़

मत्स्य विभाग की योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी

सहायक निदेशक मत्स्य डाक्टर विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर...
उत्तर प्रदेश 
मत्स्य विभाग की योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी

लखनऊ में मॉर्निंग वॉक कर रहे डॉक्टर से चेन स्नैचिंग

लखनऊ। राजधानी के गुडंबा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान एक डॉक्टर से सोने की चेन लूट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में मॉर्निंग वॉक कर रहे डॉक्टर से चेन स्नैचिंग